Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आप नेताओं ने छोटे साहिबजादों के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका

आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने साहिबजादे के महान बलिदान को दी श्रद्धांजलि

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Fatehgarh Sahib, Guru Gobind Singh Ji, Baba Zorawar Singh Ji, Baba Fateh Singh Ji, Gurdwara Sri Fatehgarh Sahib, Hardeep Singh Mundian, Amansher Singh Sharry Kalsi, Kuldeep Singh Dhaliwal, Laljit Singh Bhullar, Dr. Baljit Kaur, Gurmeet Singh Khuddian, Dr. Ravjot Singh, Mohinder Bhagat, Tarunpreet Singh Sond, Barinder Kumar Goyal, Malvinder Singh Kang, Chetan Singh Jauramajra, Jai Kishan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 27 Dec 2024

Last updated on: Dec 27, 2024, 00:00 IST

गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के शहीदी दिवस पर आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ आज गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका। 

इस पवित्र अवसर पर बोलते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि छोटे साहिबजादों का बलिदान दुनिया के इतिहास में अद्वितीय है। उनका साहस और सिद्धांतों के प्रति समर्पण हर पीढ़ी को प्रेरित करता है। उनकी विरासत हमें विनम्रता और समर्पण के साथ लोगों की सेवा करने में मार्गदर्शन करती रहेगी। 

उन्होंने कहा कि आज हमने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और मानवता की भलाई के लिए प्रार्थना की। आप नेताओं में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, डॉ बलजीत कौर, बरिंदर गोयल, गुरुमीत सिंह खुड्डियां, डा. रवजोत सिंह, मोहिंदर भगत, तरूणप्रीत सिंह सोंध और हरदीप सिंह मुंडियां शामिल थे। आप सांसद मलविंदर सिंह कंग, विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा, कुलवंत सिंह, जसवीर सिंह राजा गिल, करमवीर सिंह घुम्मन, ब्रह्म शंकर जिम्पा, जय किशन सिंह रोड़ी, संतोष कटारिया, रमन अरोड़ा, इंदरजीत कौर मान, बलकार सिंह, लखबीर सिंह राय, गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग, रूपिंदर सिंह हैप्पी, जगतार सिंह, राजिंदर पाल कौर छीना, सरबजीत कौर माणुंके, अमनदीप कौर अरोड़ा, गुरदित सिंह सेखों और वरिष्ठ नेता दीपक बाली एवं सनी आहलूवालिया भी उपस्थित थे।

इन नेताओं के अलावा पंजाब भर से आप नेता और पदाधिकारी गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में पार्टी अध्यक्ष के साथ पहुंचे और और साहिबजादों और माता गुजरी जी के असाधारण बलिदान के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। अमन अरोड़ा ने कहा कि गुरु साहिब और साहिबजादों की विरासत हमें महान उद्देश्य के लिए विपरीत परिस्थितियों में भी मजबूती से खड़े रहने की शिक्षा देती है।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Fatehgarh Sahib , Guru Gobind Singh Ji , Baba Zorawar Singh Ji , Baba Fateh Singh Ji , Gurdwara Sri Fatehgarh Sahib , Hardeep Singh Mundian , Amansher Singh Sharry Kalsi , Kuldeep Singh Dhaliwal , Laljit Singh Bhullar , Dr. Baljit Kaur , Gurmeet Singh Khuddian , Dr. Ravjot Singh , Mohinder Bhagat , Tarunpreet Singh Sond , Barinder Kumar Goyal , Malvinder Singh Kang , Chetan Singh Jauramajra , Jai Kishan Singh Rori

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD