Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ग्रामीण आबादी को शुद्ध पेयजल एवं बेहतर स्वच्छता सुविधाएं प्रदान करने में पंजाब रहा आगे : हरदीप सिंह मुंडियां

हर ग्रामीण घर को पाइप के जरिए जल आपूर्ति देने वाला देश का पांचवां राज्य बना पंजाब

Hardeep Singh Mundian, Sahnewal, Ludhiana, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Dec 2024

Last updated on: Dec 25, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्यवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता के तहत, जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग ने वर्ष 2024 में ग्रामीण आबादी को शुद्ध पेयजल और बेहतर स्वच्छता सुविधाएं प्रदान करने में उल्लेखनीय लक्ष्य हासिल किए हैं।

विभाग की वर्षभर की उपलब्धियों का खुलासा करते हुए जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि 'हर घर जल' के तहत पंजाब 100% ग्रामीण घरों को पाइप के जरिए जल आपूर्ति देने वाला देश का पांचवां राज्य बन गया है। 

जल गुणवत्ता और पानी की कमी की समस्याओं को हल करने के लिए 2174 करोड़ रुपये की लागत से 1706 गांवों को कवर करने वाले 15 बड़े नहरी जल परियोजनाएं चल रहे हैं । इन परियोजनाओं से लगभग 25 लाख की आबादी और 4 लाख परिवार लाभान्वित होंगे।

स मुंडियां ने आगे बताया कि राज्य के सभी गांवों ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत खुले में शौच मुक्त दर्जा प्राप्त किया है। यह दर्जा प्राप्त करने के लिए कुल 5.64 लाख व्यक्तिगत घरेलू शौचालय और 1340 सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं। 

पंजाब के 10,435 से अधिक गांव ओडीएफ प्लस (इच्छुक) बन चुके हैं और 1,289 गांवों ने ओडीएफ प्लस (मॉडल) का दर्जा प्राप्त किया है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 3366 गांवों में और ग्रे वॉटर प्रबंधन के लिए 9909 गांवों में अपशिष्ट प्रबंधन सुविधाएं प्रदान की गई हैं।

जल आपूर्ति और स्वच्छता मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि एनएबीएल मान्यता प्राप्त 31 जल परीक्षण प्रयोगशालाओं का एक नेटवर्क सक्रिय है। इसके अलावा, दो मोबाइल जल परीक्षण प्रयोगशालाएं भी हैं, जो गांवों में मौके पर ही जल की गुणवत्ता जांचने में मदद करती हैं। प्रत्येक जिले में एक एनएबीएल मान्यता प्राप्त कार्यशील प्रयोगशाला उपलब्ध है।

उन्होंने यह भी बताया कि पेडा के सहयोग से गौशालाओं में गोबर प्रबंधन के लिए जिला स्तर पर 20 बायोगैस प्लांट स्थापित किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन के लिए ब्लॉक स्तर पर 23 प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन यूनिट स्थापित की गई हैं।

 

Tags: Hardeep Singh Mundian , Sahnewal , Ludhiana , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD