Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

जालंधर में बनेगा आम आदमी पार्टी का मेयर, नगर निगम में मिला बहुमत

जालंधर के पांच पार्षदों के 'आप' में शामिल होने के बाद पार्टी का मेयर बनना तय

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dr. Ravjot Singh,Mohinder Bhagat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 23 Dec 2024

Last updated on: Dec 23, 2024, 00:00 IST

जालंधर नगर निगम में आम आदमी पार्टी (आप) का मेयर बनने का रास्ता साफ हो चुका है। सोमवार को कांग्रेस भाजपा और दो निर्दलीय समेत पांच पार्षद पार्टी में शामिल हुए जिसके बाद अब नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने बहुमत के जादुई आंकड़े को छू लिया। आप नेताओं एवं कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, डॉ रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत की उपस्थिति में पांचों काउंसलर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। 

अब नगर निगम में आम आदमी पार्टी के कुल 43 पार्षद हो गए हैं और मेयर बनाने के लिए भी इतने ही पार्षदों की जरूरत होती है। जालंधर के वार्ड नंबर- 47 से कांग्रेसी काउंसलर मनमीत कौर और वार्ड नंबर - 65 से कांग्रेसी काउंसलर परवीन वासन पार्टी में शामिल हुए। वहीं वार्ड नंबर- 63 से भाजपा काउंसलर सुलेखा आम आदमी पार्टी में शामिल हुई। 

दो आजाद पार्षद वार्ड नंबर- 46 के काउंसलर तरसेम सिंह और वार्ड नंबर- 81 से आजाद काउंसलर सीमा भी आप में शामिल हुए। पांचों पार्षद औपचारिक तौर पर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और पार्टी को निगम में पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dr. Ravjot Singh , Mohinder Bhagat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD