Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरपाल सिंह चीमा ने नगर पंचायत दिड़बा के नवनिर्वाचित सदस्यों को ईमानदारी से विकास कार्य करने का आह्वान किया

रिटर्निंग अधिकारी राजेश शर्मा ने नगर पंचायत दिड़बा के नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दिड़बा/संगरूर , 23 Dec 2024

Last updated on: Dec 23, 2024, 00:00 IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने नगर पंचायत दिड़बा के सभी 13 वार्डों में विजयी सदस्यों को बधाई दी तथा उन्हें पूरी ईमानदारी, दृढ़ संकल्प और समर्पण भावना के साथ  बहुमुखी विकास सुनिश्चित करने का आह्वान किया। श्री  चीमा आज सब-डिवीजनल कांप्लेक्स दिड़बा में रिटर्निंग अधिकारी राजेश शर्मा द्वारा नवनिर्वाचित सदस्यों को जीत के प्रमाण पत्र वितरित करने के समारोह के अवसर पर नए सदस्यों को विशेष रूप से बधाई देने के लिए पहुंचे थे।

 कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नगर पंचायत दिड़बा के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि सभी पार्टियों के विजेता सदस्य एक मंच पर एकत्रित हुए हैं और सांप्रदायिक सद्भाव का सबूत दिया है।  उन्होंने कहा कि 13 वार्डों में से 11 में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विजयी हुए हैं तथा शेष 2 वार्डों में निर्दलीय व अन्य पार्टी के सदस्य विजयी हुए हैं, लेकिन आज सभी को पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ नगर पंचायत का विकास सुनिश्चित करने को प्रोत्साहित किया गया है।

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पिछले पौने तीन वर्षों में विधानसभा क्षेत्र दिड़बा को संवारने के लिए करोड़ों रुपए के विकास कार्य चरणबद्ध तरीके से मुकम्मल किए गए हैं, जिनमें करीब 9 एकड़ जमीन पर बना सब-डिविजनल कांप्लेक्स भी शामिल है। उन्होंने कहा कि दिड़बा में 11 खेलों के लिए 7 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इनडोर स्टेडियम का निर्माण भी जल्द शुरू हो जाएगा।  

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है तथा सरकार लोगों को बेहतरीन सेवाएं और बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर डीएसपी पृथ्वी सिंह चहल, कैबिनेट मंत्री के ओएसडी तपिंदर सिंह सोही, ईओ चंद्र प्रकाश वधवा सहित विभिन्न वार्डों के नवनिर्वाचित सदस्य व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD