Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पर्यावरण कैलेंडर और स्वर्ण जयंती लोगो जारी किया

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Rohit Thakur,Kewal Singh Pathania, Sanjay Rattan, Sanjay Awasthy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 21 Dec 2024

Last updated on: Dec 21, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीपीसीबी) के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 50 गतिविधियों को प्रदर्शित कर रहे पर्यावरण कैलेंडर को जारी किया। उन्होंने बोर्ड के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती लोगो भी जारी किया। 

मुख्यमंत्री ने बोर्ड को बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 50 वर्षों के दौरान अनेक सराहनीय कार्य किए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पर्यावरण को संरक्षित करने के बोर्ड के प्रयासों को निरंतर सफलतापूर्वक जारी रहेंगे। 

पर्यावरण कैलेंडर में 21 दिसम्बर, 2024 और 21 दिसम्बर, 2025 के मध्य पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण 50 दिनों को मनाने के लिए 50 प्रमुख गतिविधियों की रूपरेखा दी गई है। इन गतिविधियों का उद्देश्य प्रदेश के लोगों में जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। नए लान्च किए गए स्वर्ण जयंती लोगो को एचपीपीसीबी के सभी आधिकारिक पत्राचार पर प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। 

बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय और प्रयोगशालाएं 21 दिसम्बर, 2024 को स्वच्छता अभियान चलायेंगे। स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जनवरी 2025 के अंतिम पखवाड़े या फरवरी 2025 के प्रथम पखवाड़े में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय रतन, संजय अवस्थी, सुरेश कुमार, सुदर्शन बबलू, विवेक शर्मा, मलिन्द्र राजन, हरदीप बावा, नीरज नैय्यर, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, एचपीपीसीबी के सदस्य सचिव अनिल जोशी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Rohit Thakur , Kewal Singh Pathania , Sanjay Rattan , Sanjay Awasthy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD