Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

गुरजीत सिंह औजला की जनता से अपील – वोट का प्रयोग जरुर करें, यही एक जरिया धक्केशाही के खिलाफ

आप सरकार की गुंडागर्दी के विरोध में सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

Gurjeet Singh Aujla, Gurjit Singh Aujla, Punjab, Congress, Amritsar, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 20 Dec 2024

Last updated on: Dec 20, 2024, 00:00 IST

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने लोगों से अपील की है कि अपनी वोट का प्रयोग जरुर करें। यही एक जरिया धक्केशाही के खिलाफ है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आम आदमी पार्टी गुंडागर्दी करेगी तो कांग्रेस उसके खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने प्रशासन को भी चेतावनी दी कि वह बिना पक्षपात के चुनाव करवाएं और पंजाब के माहौल को खराब ना करें।

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वह सरकार को और इलेक्शन कमीशन को आगाह करना चाहते हैं कि उनका फर्ज है निरपेक्ष चुनाव हो। उनका काम है चुनावों में सहयोग किया जाए और बाधा ना बना जाए।

उन्होंने कहा कि कल से ही कई स्थानों पर लोगों पर  दवाब बनाया जा रहा है और लोगों को मजबूर किया जा रहा है कि वो वोटर्स तक ना पहुंचे। सांसद औजला ने कहा कि विधायक और मंत्री प्रशासन को मजबूर कर रहे हैं लेकिन वो कहना चाहते हैं कि प्रशासनिक अधिकार अपनी पोस्ट बचाने के लिए लोगों से साथ अन्याय ना करें।  

उन्होंने  कहा कि 9 नंबर वार्ड पर भी धक्का किया गया जहां पर्चिया बांट रहे लोगों को पुलिस थाने लेकर चली गई वहीं कई वार्डों पर यही शिकायत आ रही है। सांसद औजला ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में बीएलओ की तरफ से पर्चियां बांटी जाती है लेकिन कार्पोरेशन चुनावों में वर्कर पर्चियां बांटते हैं लेकिन आप सरकार उन्ही वर्करों के साथ धक्का कर रही है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हर जगह विज्ञापन लगाती है कि उन्होंने बहुत काम किया है जब काम किया है तो फिर उन्हें डरने की क्या जरुरत है। लोगों को वोट डालने दें तभी लोकतंत्र का सम्मान हो पाएगा। सांसद औजला ने कहा कि आप सरकार पहले से चुनाव करवाने के हक में नहीं थी। 

पहले कई साल निकल गए फिर जब सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद चुनाव करवाए जा रहे हैं तो सरकार हर गलत हखकंडा अपना रही है।  पहले लोगों के वार्ड बदल दिए गए। आज हालात यह है कि दो दिन से लोग अपनी वोट और बूथ ढूंढ रहे हैं और कई कई इलाकों की वोट अभी तक नहीं मिल सकी है। 

यह सरासर धक्का है जो कि सरकार की मंशा को दर्शा रही है। उन्होंने कहा कि आप सरकार हमेशा दिल्ली में इन चीजों की शिकायत करती थी और अब पंजाब में खुद यह सब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह चेतावनी देना चाहते हैं कि वह किसी भी कीमत पर पंजाब की शांति भंग नहीं होने देंगे। 

वह सरकार को सख्त शब्दों में कहना चाहते हैं कि लोगों को आपस में ना लड़वाएं और शांतिपूर्वक चुनाव करवाएं अन्यथा वह चुप नहीं बैठेंगे और सरकार और प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर रहेंगे।

 

Tags: Gurjeet Singh Aujla , Gurjit Singh Aujla , Punjab , Congress , Amritsar , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD