Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भाजपा का संविधान को कमजोर करने का एजेंडा एक बार फिर हुआ बेनकाब : आप

आप पंजाब ने डॉ. बी. आर. आंबेडकर पर अमित शाह की टिप्पणी की कड़ी निंदा की, कहा तुरंत माफी मांगें गृह मंत्री

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Balkar Singh, Deepak Bali, Amritpal Singh, Gurinder Singh Shergill, HS Sandhu, Mangal Singh Basi, Gurcharan Singh Channi, Dr. BR Ambedkar, Amit Shah
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 19 Dec 2024

Last updated on: Dec 19, 2024, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कड़ी आलोचना की। आप नेताओं ने इस टिप्पणी को भारतीय संविधान के निर्माता का अपमान करार दिया और भाजपा व आरएसएस पर दलित विरोधी और संविधान विरोधी एजेंडा चलाने का आरोप लगाया।

वीरवार को जालंधर में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए आप नेता और कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने शाह की टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा कि संसद में अमित शाह का दिया बयान उन लाखों भारतीयों के लिए बेहद आहत करने वाले थे जो डॉ. भीमराव अंबेडकर का सम्मान करते हैं। 

उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने ऐसा संविधान बनाया, जिसने खंडित राष्ट्र को एकजुट किया और वंचितों के अधिकारों की रक्षा की। ईटीओ ने कहा कि संविधान और उसके मूल्यों को कमजोर करने का भाजपा का छिपा हुआ एजेंडा एक बार फिर उजागर हो गया है। 

आम आदमी पार्टी ऐसे प्रयासों को सफल नहीं होने देगी। उन्होंने डॉ. अंबेडकर के अनुयायियों को हुई ठेस के लिए अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी दोनों से तत्काल और बिना शर्त माफी की मांग की। संवाददाता सम्मेलन में विधायक बलकार सिंह, पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपक बाली, अमृतपाल सिंह, गुरिंदर सिंह शेरगिल, एचएस संधू, मंगल सिंह बासी और गुरचरण सिंह चन्नी सहित अन्य आप नेता मौजूद थे।

ईटीओ ने कहा कि केवल आम आदमी पार्टी ही स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान के निर्माता को उचित सम्मान देती है। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की सभी सरकारी कार्यालयों में तस्वीर लगाने का जिक्र किया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि आम आदमी पार्टी संविधान या हाशिए पर रहने वाले समुदायों के अधिकारों के साथ छेड़छाड़ करने वाले किसी भी कदम का विरोध करती है और आगे भी करेगी।

पवन कुमार टीनू ने संविधान के धर्मनिरपेक्ष और समावेशी मूल्यों को कमजोर करने के भाजपा नेताओं के लगातार प्रयासों को उजागर किया और भाजपा व आरएसएस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि बीआर अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन संविधान बनाने, देश को एकजुट करने और सभी के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने में बिताया। 

लेकिन भाजपा और आरएसएस बार-बार उनकी विरासत को अपमानित करने और उनके बनाए संविधान को बदलने की  कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अमित शाह की टिप्पणी उनकी दलित विरोधी और आरक्षण विरोधी मानसिकता को भी दर्शाती है।

आम आदमी पार्टी ने भाजपा और आरएसएस से संविधान पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा और उन्हें लोकतंत्र व समानता के मूलभूत सिद्धांतों को नुकसान पहुंचाने के किसी भी प्रयास के खिलाफ चेतावनी दी। आप नेता ने कहा कि किसी को भी डॉक्टर अंबेडकर के आदर्शों को कुचलने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Balkar Singh , Deepak Bali , Amritpal Singh , Gurinder Singh Shergill , HS Sandhu , Mangal Singh Basi , Gurcharan Singh Channi , Dr. BR Ambedkar , Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD