Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य ने एसएएस नगर में राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया

Vijay Dutt, Member of the Punjab State Food Commission, National Food Security Act, SAS Nagar, Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एसएएस नगर , 18 Dec 2024

Last updated on: Dec 18, 2024, 00:00 IST

पंजाब स्टेट फ़ूड कमीशन के सदस्य श्री विजय दत्त ने आज जिला साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर के विभिन्न कसबों और गांवों के सरकारी राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य नेशनल फ़ूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत चल रही लाभकारी योजनाओं में पारदर्शिता का जायजा लेना था।

श्री विजय दत्त ने क़स्बा कुराली के विभिन्न वार्डों, गांव करतारपुर और गांव सलामपुर के सरकारी राशन डिपो की चेकिंग की। इस दौरान, उन्होंने सरकारी राशन लेने आये लाभार्थियों से बातचीत की और उन्हें उनके हकों के बारे में जानकारी दी। श्री दत्त ने बताया कि सरकार द्वारा अक्टूबर से दिसंबर तक तीन महीने की गेहूं वितरण की योजना चल रही है। 

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, जिले में अब तक लगभग 70 से 75 प्रतिशत गेहूं का वितरण पूरा हो चुका है। इसके अलावा, जिले के सभी सरकारी राशन डिपो में बायोमेट्रिक मशीन और इलेक्ट्रिक तोल मशीन के आने से राशन वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ी है और आम जनता को राहत मिली है। 

श्री विजय दत्त ने कहा कि वह समय-समय पर औचक निरीक्षण करते रहते हैं और अगर लाभकारी योजनाओं के प्रति कोई कोताही करता पाया गया तो उसके खिलाफ कमीशन सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी करेगा। कमीशन सदस्य श्री विजय दत्त ने जिले के सभी सरकारी राशन डिपो में पंजाब स्टेट फ़ूड कमीशन के हेल्पलाइन नंबर (9876764545) को प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि यदि किसी लाभार्थी को नेशनल फ़ूड सिक्योरिटी एक्ट की योजनाओं से संबंधित कोई शिकायत हो, तो वह इस हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

 

Tags: Vijay Dutt , Member of the Punjab State Food Commission , National Food Security Act , SAS Nagar , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD