Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने वाला भगोड़ा ठेकेदार विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

Vigilance Bureau,Crime News Punjab,Punjab Police,Police,Crime News,Amritsar Police,Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 17 Dec 2024

Last updated on: Dec 17, 2024, 00:00 IST

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने प्रदेश में चल रही भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत आज ब्यूरो द्वारा आज अमृतसर के एक भगोड़े प्राइवेट ठेकेदार विकास खन्ना को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने कई बार अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (ए.आई.टी.), अमृतसर में निर्धारित कीमत से काफी कम रेट पर प्लॉट अलॉट करवाए और धोखे से सरकारी टेंडर भी हासिल किए थे।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान विजीलेंस ब्यूरो को पता चला कि आरोपी ठेकेदार ने ए.आई.टी. के तत्कालीन चेयरमैन की मिलीभगत से 200 वर्ग गज का प्लॉट बाजार दर से बहुत कम कीमत पर अपने नाम अलॉट कराया, जिससे सरकारी खजाने को भारी वित्तीय नुकसान हुआ। 

यह भी सामने आया है कि आरोपी ने धोखाधड़ी से अपनी फर्म को उक्त ट्रस्ट में दर्ज कराया और निर्धारित नियमों व शर्तों का उल्लंघन कर सरकारी टेंडर हासिल किए। इसके अलावा आरोपी ने धोखाधड़ी से एक वेरका मिल्क बूथ भी अपने नाम पर स्वीकृत कराया। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस जांच के आधार पर विजीलेंस ब्यूरो थाना, अमृतसर रेंज में एफआईआर दिनांक 06.07.2022 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 409, 201, 120-बी, 13(2) और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

यह आरोपी भगोड़ा था और ट्रायल कोर्ट द्वारा उसे भगोड़ा घोषित किया गया था। विजीलेंस ब्यूरो की टीमों ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई छापेमारी की, जिसके चलते उसे आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर होना पड़ा। आरोपी को केंद्रीय जेल अमृतसर से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया है। 

इस मामले के सभी पहलुओं की आगे पूछताछ के लिए अदालत से एक दिन का रिमांड भी लिया गया है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD