Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया

 

बर्फबारी के दौरान आपदाओं से निपटने के लिए सभी विभागीय तैयारियां पूरी - राहुल कुमार

Rahul Kumar,DC Lahaul & Spiti,Deputy Commissioner DC Lahaul & Spiti,Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलंग , 16 Dec 2024

Last updated on: Dec 16, 2024, 00:00 IST

जिला लाहौल स्पिति में सर्दियों में संभावित बर्फबारी के दौरान किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए सभी प्रकार की तैयारियों के संदर्भ में एक बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने की। उन्हांेने कहा कि आपदाओं से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से कार्य करेगें। 

उन्होंने कहा कि आपदा के समय आपदा प्रभावितों को किस प्रकार से मदद करनी है इसकी एक पूर्वनिर्धारित योजना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि त्वरित प्रक्रिया दल में सिविल डिफैन्स और पुलिस व एनडीआरएफ, भारतीय सीमा पुलिस बल के प्रशिक्षित कर्मचारी होने चाहिए। उन्होंने स्वस्थ्य विभाग से जिला स्तर पर गठित त्वरित प्रक्रिया दल के साथ चिकित्सक उपलब्ध करवाने के लिए चिकित्सों की एक डयूटी रोस्टर तैयार कर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ सांझा करने को कहा ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत चिकित्सक आवश्यक दवाईयों सहित त्वरित प्रक्रिया दल के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो सके।

बैठक में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की एक टीम को जनवरी माह के अंत तक अटल टनल के समीप तैनात करने की अवश्यकता के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने आपदा प्रबंधन शाखा के प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि आपदा के समय संचार सेवाओ के ठप्प होने की सम्भावना बनी रहती है इसलिए समय रहते जिला में उपलब्ध सैटेलाइट फोन सही कार्य कर रहे हैं यह सुनिश्चित बनाया जाए।

उन्होंने वन विभाग के प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि सिस्सू लेक और दीपक ताल में कोई भी व्यक्ति झील में पत्थर ना फेंक ऐसी सूचना से सबंधी चेतावनी बोर्ड जल्द स्थापित किए जांए। उन्होंने अप्रैल माह से पहले जिला में पर्वतारोहण की सबंधित गतिविधियों के प्रभावी क्रियानिव्यन के लिए जिला के सभी ट्रैकिंग रूट की लिस्ट बनाई जाए और प्रत्येक ट्रैकिंग रूट के यात्रा जोखिमों के अनुरूप आवश्यक सुरक्षा नियम बनाये ताकि भविष्य में जिला में ट्रैकिंग रूट पर होने वाली घटनाओं में कमी लाई जा सके इस सबंध में संबधित विभागों को निर्देश  दिए।

बैठक में जिला आपदा प्रबंधन प्राधीकरण के कर्मचारी ने बताया कि आपदाओं से निपटने के लिए संबधित विभागों द्वारा जिन उपकरणों व अन्य सहायक सामग्रीयों की ड़िमांड की थी वह पूरी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बर्फबारी के दौरान प्रयोग की जाने बाले स्वस्थ्य विभाग की दो एम्बुलैंस सहित अन्य विभागों के आवश्यक वाहनों के लिए के लिए स्नो चेन उपलब्ध करवा दी गई है। उपायुक्त ने जिला में हाल ही घटित डॉग वाईट की घटना पर गहरा दुःख जताते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाए दुबारा जिला में घटित ना हो इसके लिए पशुपालन विभाग एंव उपमण्ड़लाधिकारी अपने स्तर पर आवश्यक कदम उठाए।

बैठक में सहायक आयुक्त संकल्प गौतम, एसडीएम उदयपुर मनोज ठाकुर, एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा, एनडीआरएफ, डीडीएमए, पुलिस, लोक निर्माण, जलशक्ति, खाद्य नागरिक आपूर्ति, होमगार्ड, फायर सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त स्पिति से उपमण्डलाधिकारी नागरिक वर्चुअली जुड़े रहे।

 

Tags: Rahul Kumar , DC Lahaul & Spiti , Deputy Commissioner DC Lahaul & Spiti , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD