Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अभय सिंह चौटाला ने जगजीत सिंह डल्लेवाल से की मुलाकात

उद्योगपतियों को अपने उत्पादों की कीमत तय करने का अधिकार है तो किसानों को भी उनकी फसल की कीमत तय करने का है पूरा अधिकार: अभय सिंह चौटाला

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 16 Dec 2024

Last updated on: Dec 16, 2024, 00:00 IST

इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने खनौरी बॉर्डर जाकर एमएसपी पर कानून बनाने और किसानों के कर्ज माफी जैसी मुख्य मांगों को लेकर पिछले 20 दिनों से अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ इनेलो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा और डबवाली के विधायक अदित्य देवीलाल समेत हजारों कार्यकर्ता भी साथ रहे।

अभय सिंह चौटाला ने मुलाकात के दौरान किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का हालचाल पूछा। उन्होंने किसान नेता को आश्वासन दिया कि किसानों की इस लड़ाई में इनेलो पार्टी ने पहले भी हमेशा अहम भूमिका निभाई है और अब भी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है। इस दौरान अभय सिंह चौटाला ने केंद्र की सरकार द्वारा मांगें न मानने तक आंदोलन को और अधिक मजबूती देने के लिए व आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति पर जगजीत सिंह डल्लेवाल से विचार विमर्श किया। 

इस दौरान अन्य वरिष्ठ किसान नेता भी वहां मौजूद रहे उनके साथ भी अभय सिंह चौटाला ने आगे की रणनीति पर मंथन किया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जब उद्योगपतियों को अपने उत्पादों की कीमत तय करने का अधिकार है तो किसानों को भी उनकी फसल की कीमत तय करने का पूरा अधिकार है इसलिए आज किसान एमएसपी का कानून बनाने के लिए आंदोलनरत है और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को आमरण अनशन पर बैठना पड़ा है। 

किसानों की मांगों को जायज करार देते हुए केंद्र की सरकार से तुरंत सभी मांगों को मानने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज किसान नेताओं से उनकी मुलाकात सकारात्मक रही है और भविष्य में किसान नेता उनकी जो भी जिम्मेवारी तय करेंगे उसे बखूबी पूरे दमखम से निभाएंगे। 

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD