Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

देश के पांच प्रमुख तीर्थ स्थलों पर हजारों श्रद्धालुओं ने ऑनलाईन प्रणाली से देखा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव

पहली बार जन सम्पर्क विभाग के प्रयासों से तीर्थ स्थलों पर पहुंचा प्रचार रथ, प्रत्येक जगह जन सम्पर्क विभाग के अधिकारी के नेतृत्व में गठित की टीम, लाइव प्रसारण देखने के किए गए विशेष प्रबंध

International Gita Mahotsav 2024, Kurukshetra, Kurukshetra Development Board, International Gita Mahotsav, Gita Mahotsav 2024, Gita Mahotsav, Brahma Sarovar, Khadi and Village Industries Commission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 14 Dec 2024

Last updated on: Dec 14, 2024, 00:00 IST

उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहली बार देश के पांच प्रमुख स्थलों पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण करने के प्रबंध किए गए। इन सभी तीर्थ स्थलों पर महोत्सव के 5 दिसम्बर से 11 दिसंबर के कार्यक्रमों को ऑनलाइन प्रणाली से दिखाया गया। इसके लिए सूचना जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग ने महोत्सव को तीर्थ स्थलों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं तक पहुंचाने का जिम्मा लिया। यह प्रयास सफल रहें और तीर्थ स्थलों पर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के इन प्रयासों की प्रशंसा की हैं।

उपायुक्त नेहा सिंह ने विशेष बातचीत करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव ने देश ही नहीं पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। इस महोत्सव के साथ हर श्रद्धालु जुड़ने के लिए उत्सुक रहता हैं। इस महोत्सव को देखने के लिए लाखों श्रद्धालु प्रत्यक्ष रूप से कुरुक्षेत्र की धरा पर पहुंचते है और करोड़ों श्रद्धालु ऑनलाईन प्रणाली जिसमें वेबसाइट, ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक इत्यादि शामिल हैं, से जुड़े हुए हैं। 

इतना ही नहीं इस वर्ष सूचना जनसम्पर्क विभाग की तरफ से एक नई पहल करते हुए पांच प्रचार रथों को प्रथम को श्री जगन्नाथ मंदिर ओडिशा, श्री बांके बिहारी वृंदावन उत्तर प्रदेश, कृष्ण जन्मभूमि टेम्पल मथुरा, द्वारकाधीश टेम्पल गुजरात,टिकाना मंदिर श्री गोविन्द देव जी जयपुर राजस्थान तीर्थ स्थलों पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि इन प्रचार रथों पर बड़ी एलईडी के साथ-साथ इंटरनेट आदि की व्यवस्था की गई थी। 

इन सभी एलईडी पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के वैश्विक गीता पाठ रोजाना, ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग कुरुक्षेत्र की महाआरती, मुख्य मंच के सांस्कृतिक कार्यक्रम, ओडिशा पवेलियन, हरियाणा पवेलियन के सांस्कृतिक कार्यक्रम, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गीता सेमिनार, 48 कोस तीर्थ सम्मेलन, अखिल भारतीय देव स्थानम सम्मेलन, दीपदान, दीपोत्सव आदि को दिखाया गया। इन कार्यक्रमों को तीर्थ स्थलों पर दिखाने के लिए ऑनलाईन लाईव ङ्क्षलक तैयार किया गया। इस लिंक के माध्यम से सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों के श्रद्धालुओं के महोत्सव के कार्यक्रमों का आनंद लिया।

महानिदेशक के आदेशानुसार देश के प्रमुख पांच तीर्थ स्थलों पर लगाई आईपीआरओ की ड्यूटी

सूचना, जन सम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग के आदेशानुसार देश के प्रमुख पांच तीर्थ स्थलों पर पांच आईपीआरओ की ड्यूटी लगाई गई। इन सभी तीर्थों पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के तमाम कार्यक्रमों का लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया । इन आदेशों के अनुसार नूह के एआईपीआरओ अशोक राठी की श्री जगन्नाथ टेम्पल ओडिशा, आईपीआरओ कुलदीप बांगड की श्री बांके बिहारी वृंदावन उत्तर प्रदेश व श्री कृष्ण जन्मभूमि टेम्पल मथुरा, आईपीआरओ कृष्ण कुमार आर्य की द्वारकाधीश टेम्पल गुजरात, प्रेस कंसलटेंट निखील की श्री महाकालेश्वर टेम्पल उज्जैन मध्य प्रदेश व आईपीआरओ कृष्ण कुमार की टिकाना मंन्दिर श्री गोविन्द देव जी जयपुर राजस्थान में ड्यूटी लगाई गई।

 

Tags: International Gita Mahotsav 2024 , Kurukshetra , Kurukshetra Development Board , International Gita Mahotsav , Gita Mahotsav 2024 , Gita Mahotsav , Brahma Sarovar , Khadi and Village Industries Commission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD