Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

एलपीयू की टीम ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के 7वें संस्करण के ग्रैंड फिनाले में हासिल की जीत

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा इनोवेटर्स की सराहना की और उन्हें देश की प्रमुख चुनौतियों के समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित किया

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, Rashmi Mittal, Smart India Hackathon, SIH, Smart India Hackathon 2024, SIH 2024
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 14 Dec 2024

Last updated on: Dec 14, 2024, 00:00 IST

शिक्षा मंत्रालय के स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) 2024 सॉफ्टवेयर एडिशन के 7वें संस्करण का ग्रैंड फिनाले लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में संपन्न हुआ। दो दिनों में, पूरे भारत से 37 टीमों ने एलपीयू इनोवेशन सेंटर में हुई प्रतियोगिता में भाग लिया। 

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने टेक्निकल समाधानों के साथ वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का समाधान करने के लिए भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा इनोवेर्ट्स की सराहना करते हुए कहा, "विश्व का भविष्य इनोवेशन और ज्ञान से चलेगा, तथा भारत के युवा देश की चुनौतियों का समाधान खोज रहे हैं।" 

प्रतियोगिता में पंजाब और राजस्थान सरकारों की ओर से छह प्राबल्म स्टेटमेंट शामिल थे, जो रोजगार क्षमता बढ़ाने और कौशल अंतर को दूर करने पर केंद्रित थे। इसका लक्ष्य आटोमेटिक टेक्नॉलोजिकल सॉल्यूशन और प्रभावी मार्गदर्शन के माध्यम से व्यक्तियों को नौकरी बाजार के लिए आवश्यक योग्यताओं से लैस करना था। 

36 घंटों तक, प्रतिभागियों ने बेहतर सॉफ़्टवेयर समाधान विकसित करने के लिए मेहनत की। प्रतियोगिता में अलग- अलग समस्याओं का हल करते हुए टीमों ने अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया, प्रत्येक केटेगिरी में से एक  विजेता घोषित किया गया। 

स्मार्ट कॉम्पिटेंसी डायग्नोस्टिक्स और कैंडिडेट प्रोफाइल स्कोर कैलकुलेटर चुनौती में, "स्टेलर सिक्स" और "एक्सेस डिनाइड" टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। फ्रीलांसिंग प्लेटफ़ॉर्म श्रेणी में, "निर्वाण लीजन्स" और "नवकृति" संयुक्त विजेता के रूप में उभरे, जबकि "ज़ेनकोडर्स 11" और "कनेक्सियस" ने मेंटर कनेक्ट श्रेणी में टॉप पॉजिशन शेयर की। 

तकनीकी शिक्षा विभाग श्रेणी के लिए एआई-संचालित छात्र सहायता चैटबॉट में टीम आरंभ_99 ने जीत हासिल की, और इंटरएक्टिव जॉब और इंटर्नशिप प्लेटफ़ॉर्म में प्लेसएक्सने जीत हासिल की। पूर्व छात्रों और छात्रों को आपस में जोड़ने के लिए इंटेलिजेंट प्लेटफ़ॉर्म में अंडरस्कोर टीम ने पहला स्थान हासिल किया।

एलपीयू की "स्टेलर सिक्स" टीम द्वारा स्टैंडआउट प्रोजेक्ट में करियरप्लस बनाया गया, जो ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में युवाओं का मार्गदर्शन करने के लिए डिज़ाइन किया गया एक स्मार्ट ऑटोमेशन ऐप है। पेंटा-स्कोपिक कौशल मूल्यांकन, गैप विश्लेषण और कौशल एआई द्वारा चलने वाला कैरियर सहायक की विशेषता के साथ, यह व्यक्तिगत कैरियर मार्गदर्शन प्रदान करता है।

समापन समारोह के दौरान, सन मैलेबल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विशाल गौतम और एलपीयू के प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ. लोवी राज गुप्ता ने विजेताओं को प्रमाण पत्र के साथ 1 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार समारोह में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की नोडल अधिकारी सुप्रिया मंगलेकर भी शामिल हुईं, जिन्होंने कार्यवाही की देखरेख की।

स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2024 की शुरुआत अगस्त 2024 में विभिन्न प्राबल्म स्टेटमेंट के शुभारंभ के साथ हुई। इंटरनल हैकथॉन और मेंटरिंग सेशन सहित कई चरणों के बाद, 88,221 टीमों के शुरुआती पूल में से 1,342 टीमों को फिनाले के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। फाइनलिस्टों में, एलपीयू की सात टीमें हिस्सा ले रही है, जिनमें से छह विभिन्न नोडल केंद्रों पर हार्डवेयर संस्करण का हिस्सा है।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Rashmi Mittal , Smart India Hackathon , SIH , Smart India Hackathon 2024 , SIH 2024

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD