Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

सकीना इत्तू ने कुलगाम अग्नि दुर्घटना से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की

तत्काल राहत के रूप में 3.66 लाख रुपये सौंपे

Sakeena Masood, Sakeena Itoo, Jammu and Kashmir National Conference, National Conference, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Athar Aamir Khan, Kulgam, Deputy Commissioner Kulgam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुलगाम , 13 Dec 2024

Last updated on: Dec 13, 2024, 00:00 IST

स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा, समाज कल्याण और शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने कुलगाम जिले के चाकी नागम के अग्नि प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनके साथ गहरी एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने उन्हें सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आष्वासन दिया।

इस अवसर पर, मंत्री ने जिला प्रशासन से ठंड के मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रभावित परिवारों को अस्थायी आश्रय, भोजन और अन्य सहायता प्रदान करने सहित राहत कार्यों में तेजी लाने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग को परिवारों को उनके घरों के पुनर्निर्माण में सहायता देने का भी निर्देश दिया।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए सकीना इत्तू ने उनसे ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने का आग्रह किया। दौरे के दौरान, मंत्री ने परिवारों को एसडीआरएफ के तहत तत्काल राहत के रूप में 3,66,000 रुपये के चेक भी सौंपे।

इस अवसर पर कुलगाम के उपायुक्त, एडीसी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, तहसीलदार और जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। बाद में, सकीना इत्तू ने मुख्तार अहमद और रियाज अहमद के परिवारों से मिलने के लिए गोपालपोरा, कुलगाम का भी दौरा किया, जिन्होंने एक दुखद सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी।

इस अवसर पर मंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं के लिए जन्नत में सर्वोच्च स्थान की प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता का आष्वासन भी दिया।

 

Tags: Sakeena Masood , Sakeena Itoo , Jammu and Kashmir National Conference , National Conference , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Athar Aamir Khan , Kulgam , Deputy Commissioner Kulgam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD