Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अजनाला आई.ई.डी. बरामदगी मामलाः पंजाब पुलिस द्वारा पाकिस्तान-आई.एस.आई. से समर्थन प्राप्त आतंकवादी मॉड्यूल के नाबालिग समेत दो सदस्य गिरफ्तार

पाकिस्तान-आई.एस.आई. के समर्थन प्राप्त इस आतंकवादी मॉड्यूल को बी.के.आई. के गुर्गे हरविंदर रिंदा और हैपी पासियां चला रहे थेः डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 13 Dec 2024

Last updated on: Dec 13, 2024, 00:00 IST

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी.के.आई.) के गुर्गे हरविंदर रिंदा और हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी पासियां द्वारा ऑपरेट किए जा रहे पाकिस्तान-समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल, जिसे विदेश-आधारित गैंगस्टर गुरदेव सिंह उर्फ जैसल उर्फ पहलवान द्वारा चलाया जा रहा है, का पर्दाफाश करते हुए इसके दो सदस्यों (नाबालिग समेत) को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डी.जी.पी.) गौरव यादव ने बताया कि उपरोक्त दोनों मुल्जिमों ने अजनाला पुलिस स्टेशन में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आई.ई.डी.) रखने संबंधी अपने जुर्म को कबूल लिया है।

जिक्रयोग्य है कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान जशनदीप सिंह उर्फ डैनी निवासी जंडियाला गुरु, अमृतसर और एक 17 साल के नाबालिग के रूप में हुई है। डीजीपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने मुलजिमों के कब्जे से दो चीनी पी 86 हैंड ग्रेनेड और तुर्की में बनी एक आधुनिक 9 एमएम ज़िगाना पिस्तौल समेत गोला-बारूद बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने उनके काला रंग का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, जिस पर वे जा रहे थे, को भी ज़ब्त कर लिया है।

बताने योग्य है कि यह सफलता 23 नवंबर, 2024 को अजनाला पुलिस थाने के पास लगाए गए आई.ई.डी. की बरामदगी से तीन हफ्तों से भी कम समय में हासिल हुई है। जिक्रयोग्य है कि आतंकवादी संगठन बी.के.आई ने मीडिया प्लेटफार्म पर इस आतंकवादी कार्रवाई की जिम्मेदारी ली थी।डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए दोनों मुलजिम गुरदेव जैसल, जो उन्हें काम के बदले पैसे और नशे का लालच देता था, के संपर्क में थे। 

उन्होंने आगे कहा कि जैसल ने आतंकवादी गतिविधियों की साजिश रचने के अलावा उपरोक्त दोनों मुल्जिमों को नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए भी इस्तेमाल किया।उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों व्यक्तियों ने अपने संचालक के निर्देशों पर अजनाला पुलिस स्टेशन में आई.ई.डी. रखने का जुर्म कबूल लिया है और साथ ही खुलासा किया कि उन्हें हथियारों और विस्फोटक सामग्री की विभिन्न खेपें प्राप्त हुईं थीं।डीजीपी ने कहा कि रिंदा, हैपी पासियां और जैसल के समुचे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए और पूछताछ की जा रही है। 

उन्होंने आगे कहा कि इस समूह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि इस मामले को तार्किक नतीजे पर पहुंचाया जा सके।ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए एआईजी स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एस.एस.ओ.सी.) अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी कि हरविंदर सिंह रिंदा, हैपी पासियां और गुरदेव जैसल ने अपने साथियों को अमृतसर, गुरदासपुर और बटाला के क्षेत्रों में देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए लामबंद करके सरकारी संस्थानों को निशाना बनाने की अपनी योजनाओं को अमली रूप देने के लिए उनके लिए हथियारों और विस्फोटकों की बड़ी खेप का प्रबन्ध भी किया है।

उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी पर तेजी से कार्रवाई करते हुए, एस.एस.ओ.सी. अमृतसर की टीमों ने खुफिया आधार पर कार्रवाई शुरू की और मुलजिम जशनदीप डैनी और उसके नाबालिग साथी को हथियारों और विस्फोटक सामग्री समेत अमृतसर के क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। एआईजी सुखमिंदर मान ने बताया कि मई 2024 में भी जशनदीप डैनी को बटाला पुलिस ने फिरौती के मामले में गिरफ्तार किया था और बाद में ज़मानत मिलने के बाद जशनदीप फिर अपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया था। 

इसी तरह नाबालिग व्यक्ति को भी पहले अगस्त 2024 में अमृतसर सिटी पुलिस द्वारा एक्टिवा स्कूटर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और नाबालिग होने के कारण उसे कुछ दिनों बाद रिहा कर दिया गया था।इस संबंध में पुलिस थाना एस.एस.ओ.सी., अमृतसर में आर्म्ज़ एक्ट की धारा 25, विस्फोटक सामग्री (संशोधि) एक्ट की धाराओं 3, 4 और 5 और भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धारा 61 (2) और 111 तहत एफआईआर नंबर 69 दिनांक 13.12.2024 के अधीन मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD