Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पर्यटकों को जैविक खान-पान से रूबरू करवा रहा है दमयंती बिष्ट का स्टॉल

International Gita Mahotsav 2024, Kurukshetra, Kurukshetra Development Board, International Gita Mahotsav, Gita Mahotsav 2024, Gita Mahotsav, Brahma Sarovar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 13 Dec 2024

Last updated on: Dec 13, 2024, 00:00 IST

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 में ब्रह्म सरोवर के पावन तट पर पर्यटकों के लिए शिल्पकला, नाट्य कला, संस्कृति और खानपान का समृद्ध संगम देखने को मिल रहा है। इन सबके बीच, उत्तराखंड के दोहनिया नैनीताल से आई दमयंती बिष्ट का जैविक उत्पादक समूह पर्यटकों को पहाड़ी जैविक खान-पान से रूबरू करवा रहा है। उनके स्टॉल पर दाल, मसाले, औषधियां और अन्य जैविक उत्पादों की विविधता पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

दमयंती बिष्ट ने बताया कि उनके स्टॉल पर उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में उत्पन्न होने वाले जैविक उत्पाद जैसे काले राजमा, उड़द, चना, लाल मिर्च, धनिया, हल्दी, मेथी, गहत, भट्ट, भांग दाना, अदरक, गडेरी, महुवा का आटा, भट्ट का आटा, अरहर और अन्य उत्पाद उपलब्ध हैं। इन जैविक उत्पादों को उन्होंने उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद देहरादून के सहयोग से बढ़ावा दिया है, जो लोगों को रोजगार भी प्रदान करता है।

दमयंती बिष्ट ने यह भी बताया कि पिछले 6 वर्षों से वह गीता महोत्सव में भाग ले रही हैं और कुरुक्षेत्र के लोग उनके उत्पादों को बहुत पसंद करते हैं। गीता महोत्सव के अलावा, वह देशभर में आयोजित होने वाले महोत्सवों और ट्रेड फेयर में भी उत्तराखंड के जैविक खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन करती हैं।

 

Tags: International Gita Mahotsav 2024 , Kurukshetra , Kurukshetra Development Board , International Gita Mahotsav , Gita Mahotsav 2024 , Gita Mahotsav , Brahma Sarovar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD