Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

डॉ. बलजीत कौर ने चुने हुए सरपंचों, पंचों और मोहतबरों से गांवों में नशे की रोकथाम संबंधी सख्त कदम उठाने की अपील की

नशे बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगीः डॉ. बलजीत कौर

Dr. Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब , 13 Dec 2024

Last updated on: Dec 13, 2024, 00:00 IST

नशे बेचने वालों और नशे बेचने वालों का साथ देने वालों के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी, यह प्रगटावा कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज मलोट में चुने हुए सरपंचों, पंचों और मोहतबरों से गांवों में नशे की रोकथाम संबंधी सख्त कदम उठाने की अपील करते हुए किया। उन्होंने कहा कि नौजवान पीढ़ी को नशे से बचाना बहुत जरूरी है, इसलिए सभी का अहम फर्ज है कि नशे की बुराई को खत्म करने के लिए सरकार का साथ दिया जाए।

उन्होंने गांवों के मोहतबरों से अपील की कि अगर कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार का नशा बेचता है, तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन को जरूर दी जाए, ताकि इस बुराई को खत्म किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि नशे बेचने वालों का साथ बिल्कुल न दिया जाए और समाज में नशों के खिलाफ जागरूकता फैलायी जाये। उन्होंने कहा कि सरकार नशे के सेवन करने वालों के इलाज करवाने के लिए वचनबद्ध है और सरकारी अस्पतालों में नशा छुड़वाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और इलाज भी सरकार द्वारा मुफ्त किया जा रहा है। 

इस मौके पर विधान सभा क्षेत्र मलोट के समस्त सरपंचों, पंचों और मोहतबरों ने नशों के खिलाफ मत दिए और सरकार को यकीन दिलाया कि वे अपने गांवों में नशे की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। डॉ. बलजीत कौर ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया कि नशों की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाए जाएं ताकि नौजवान पीढ़ी नशे से बच सके।

इस मौके पर स. जगदीप सिंह बाम, चेयरमैन सहकारी सोसाइटी, स. जसन बराड़, चेयरमैन, स. मनजिंदर सिंह उड़ांग, डॉ. विकास बांसल, इकबाल सिंह डी.एस.पी, जसवंत सिंह राम नगर साओके, गुरप्रीत सिंह सरां, ब्लॉक प्रधान, गुरभगत सिंह, अमरिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह बराड़, जसमेल सिंह पंचायत अधिकारी के अलावा विभिन्न गांवों के सरपंच, पंच और मोहतबर मौजूद थे।

 

Tags: Dr. Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD