Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रत्यंचा नारळे ने किया बिग बॉस 18 की सदस्य चुम दरांग को सपोर्ट

कहा, "चुम बिग बॉस के घर की एक शातिर प्लेयर और एकदम धमाकेदार प्लेयर है!"

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 18, 18th season of Bigg Boss, Pratyancha Narale, Chum Darang
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Dec 2024

Last updated on: Dec 13, 2024, 00:00 IST

बिग बॉस की समर्पित फैन प्रत्यंचा नारळे  इस सीज़न को बड़े ध्यान से देख रही हैं। उन्होंने बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट चुम दरांग को अपनी पसंदीदा कंटेस्टेंट बताया और  समर्थन करते हुए उन्हें शो के इतिहास की सबसे मजबूत और सबसे योग्य कंटेस्टेंट्स में से एक बताया है। प्रत्यांचा ने चुम के बारे में अपने विचार साझा करते हुए कहा, "चुम बिग बॉस हाउस की सबसे मजबूत और बेहतरीन कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। 

वह हमेशा सही के लिए खड़ी होती हैं, खुद को जानती हैं और अपने मूल्यों पर अड़े रहती हैं। वह किसी के दबाव में नहीं आती और अपनी गेम को तेज दिमाग और समझदारी से खेलती हैं चाहिए फिर वो दिखने में काफी भोली ही क्यों न हो। वह एक 'शातिर' प्लेयर और एकदम 'धमाका' हैं। उनके खेल में रणनीतिक चतुराई और दिल छूने वाले पल दोनों का बेहतरीन मिश्रण है, जिसने उन्हें शो में सबसे अलग बना दिया है। 

मुझे लगता है कि वह जीत की हकदार हैं। अगर इस साल कोई महिला कंटेस्टेंट जीतती है, तो वह सिर्फ चुम दरांग होंगी, मुझे पूरा यकीन है।" बिग बॉस की एक नियमित दर्शक होने के नाते, प्रत्यांचा शो के जबरदस्त ड्रामा और हाई-स्टेक्स कंपटीशन से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उन्होंने कई कंटेस्टेंट्स का समर्थन किया है, लेकिन चुम के प्रति उनकी प्रशंसा सच्चे सम्मान से प्रेरित है।

भविष्य में बिग बॉस का हिस्सा बनने के बारे में प्रत्यांचा कहती हैं, "बिग बॉस हमेशा एक ऐसा शो रहा है, जो लोगों की धैर्य, ताकत और व्यक्तित्व की परीक्षा लेता है। यह शो सिखाता है कि आप किसी भी स्थिति में खुद पर विश्वास रखें और सच्चे बनें। मैं खुशी से इस शो का हिस्सा बनूंगी और दर्शकों को अपना असली साइड दिखाऊंगी, क्योंकि लोग मुझे बहुत शर्मीला और मासूम समझते हैं। 

लेकिन मुझे पता है, अगर मैं कभी बिग बॉस के घर में गई, तो दर्शक मुझे बेहतरीन तरीके से जानेंगे और मेरा असली पक्ष देखेंगे।" प्रत्यांचा के ये भावनात्मक शब्द उन दर्शकों के विचारों को भी व्यक्त करते हैं, जो मानते हैं कि चुम में बिग बॉस 18 की ट्रॉफी जीतने की पूरी क्षमता है। 

जैसे-जैसे प्रतियोगिता और कड़ी होती जा रही है, सभी की नजरें चुम पर टिकी हैं, कि क्या वह अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़कर विजयी बन पाती हैं।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 18 , 18th season of Bigg Boss , Pratyancha Narale , Chum Darang

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD