Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बिक्रम सिंह मजीठिया ने केंद्र से किसानों की चिंताओं को दूर करने और एमएसपी को कानूनी गारंटी के रूप में सुनिश्चित करने का आग्रह किया

Bikram Singh Majithia, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 12 Dec 2024

Last updated on: Dec 12, 2024, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज केंद्र सरकार से नई अधिसूचना के माध्यम से रदद किए गए तीनों कृषि काूननों के तत्वों को फिर से पेश करने की कोशिश करने के बजाय आंदोलन करने वाले किसानों से बातचीत कर उनकी मांगों को स्वीकार करने की अपील की है।

यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए अकाली नेता ने कहा कि कृषि विपणन पर नए राष्ट्रीय ढ़ांचे के मसौदे ने किसानों के बीच यह आशंका पैदा कर दी है कि भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार फिर से कृषि विपणण को निजी कंपनियों को सौंपना चाहती है। 

उन्होने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी किए एक मसौदा अधिसूचना में सभी इच्छुक पार्टियों से 15 दिनां के भीतर अपने सुझाव देने के लिए कहा गया है। यह प्रधानमंत्री  की उस आश्वासन की भावना के खिलाफ है जो उन्हे तीनों काले कानूनों को रदद करते समय किसान समुदाय को दिए गए आश्वासन दिया गया था कि इस मामले में कोई भी अगला निर्णय उनके सलाह मशवरे से ही लिया जाएगा।

यह कहते हुए सरदार मजीठिया ने कहा  कि मसौदा प्रस्ताव ऐसे समय में आया है जब किसान दिल्ली में आंदोलन कर रहे थे और उन्हे केंद्र सरकार के सामने अपनी मांगे रखने के लिए दिल्ली जाने से रोका जा रहा है।  उन्होने कहा,‘‘ मैं केंद्र सरकार से आग से न खेलने की अपील करते हुए कहा कि आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत खराब है और स्थिति को और खराब नही किया जाना चाहिए।  

उन्होने कहा कि सरकार को इस मामले में आगे बढ़ने से पहले किसान नेताओं और किसान समुदाय के साथ मसौछा अधिसूचना पर चर्चा करनी चाहिए। उन्होने कहा कि किसानों से किए गए वादे को लागू किया जाना चाहिए ताकि एमएसपी को कानूनी गारंटी बनाया जा सके।’’

वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि मसौदा अधिसूचना ने संघीय स्वायतता पर गंभीर सवाल उठे हैं। उन्होने कहा,‘‘ भले की कृषि और विपणन राज्य के विषय हैं, लेकिन केंद्र सरकार एक ही राष्ट्रीय नीति लागू करना चाहती है, जो सभी  में फिट बैठता हो। इससे राज्यों के अधिकार विशेषकर पंजाब जैसे राज्यों के अधिकार कमजोर होगें,  कृषि विपणन का मजबूत बुनियादी ढ़ांचा और अनाज खरीदने के लिए खरीद प्रणाली है।’’ 

उन्होने कहा कि विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि मसौदा नीति में अनाजों के अंतरराष्ट्रीय विपणन के साथ-साथ निर्यात शुल्क और निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंधों के मुददे पर भी बात नही की गई, जिससे पिछले कई सालों के दौरान किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

पंथक एकता के बारे में सवाल के जवाब में सरदार मजीठिया ने कहा कि वे पंथ में एकता के लिए डटकर खड़े हैं और कहा कि अकाली दल के सभी पृथक दलों को फिर से एकजुट होना चाहिए। उन्होने कहा कि पंजाब की आवाज उठाने के साथ-साथ इसके लोगों की क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए यह बेहद जरूरी है। 

उन्होने कहा कि इससे राज्य के लंबित मुददों का समाधान करने में मदद मिलेगी, जैसे की नदी जल की सुरक्षा, चंडीगढ़ को पंजाब में स्थानांतरित करना, वाघा सीमा को व्यापार के लिए खोलना, किसानों की समस्याओं का समाधान और साम्प्रदायिक सदभाव सुनिश्चित करना शामिल है।

 

Tags: Bikram Singh Majithia , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD