Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भिवानी में जारी 68वीं राष्ट्रीय स्तरीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन

अंडर-19 आयु वर्ग की लडक़े व लड़कियां दोनों ही वर्गो में हरियाणा की टीम रही विजेता

Shruti Choudhary, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Bhiwani
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी , 11 Dec 2024

Last updated on: Dec 11, 2024, 00:00 IST

हरियाणा की सिंचाई एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने भिवानी में  68वीं राष्ट्रीय स्तरीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत की भूमि से वर्ष 2015 में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शुरूआत की थी। इसी भूमि पर प्रधानमंत्री सखी बीमा योजना को धरातल पर उतारकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां शिक्षा, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर रही है।

भिवानी के भीम स्टेडियम में जारी 68वीं राष्ट्रीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता में 19 आयु वर्ग में लडक़ों में हरियाणा की टीम ने 46 के मुकाबले 66 अंक प्राप्त कर दिल्ली की टीम को 20 अंकों से हराया। लडक़ों में तीसरे स्थान पर नवोदय विद्यालय समिति की टीम विजेता रही। वही लड़कियों में अंतिम मुकबाला हरियाणा व पंजाब के बीच रहा, जिसमें हरियाणा की टीम ने 41 अंक प्राप्त कर विजेता बना। 

वही पंजाब की टीम ने 23 अंक प्राप्त किए। वही लड़कियों की टीम में तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र की टीम रही। महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने राष्ट्रीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता टीमों को पुरूस्कृत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा की बेटियों ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम ऊंचा किया है।

 

Tags: Shruti Choudhary , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Bhiwani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD