Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भगवंत सिंह मान की ओर से किसानों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए बहुराष्ट्रीय कंपनी ग्रांट थॉर्नटन को पूर्ण समर्थन और सहयोग का आश्वासन

कंपनी राज्य के चार अन्य जिलों में अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार करने के लिए तैयार

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Dec 2024

Last updated on: Dec 09, 2024, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज बहुराष्ट्रीय कंपनी ग्रांट थॉर्नटन को किसानों और महिलाओं की आय बढ़ाकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए पूर्ण समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया। कंपनी के कंट्री हेड वी. पद्मानंद, जिन्होंने मुख्यमंत्री से उनकी सरकारी निवास पर मुलाकात की, के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने लुधियाना, मोगा, बटाला और रूपनगर जिलों में कंपनी के प्रशंसनीय कार्यों की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि कंपनी ने इन चार जिलों में 17 किसान उत्पादक कंपनियां (एफ.पी.सी) पंजीकृत की हैं और 10,000 महिला लाभार्थियों, जो इन कंपनियों की सदस्य हैं, को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लाभ पहुंचाया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि किसान उत्पादक कंपनियों की औसत आय 45 लाख रुपए है और कंपनी के हस्तक्षेप के बाद विभिन्न पहलों के माध्यम से महिलाओं और परिवारों की आय में औसतन 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कंपनी रियायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाले बीजों और कीटनाशकों की आपूर्ति, उचित कीमतों पर खादों का समय पर वितरण और सहकारी किराए के आधार पर ट्रैक्टर और ड्रोन जैसी कृषि मशीनरी उपलब्ध कराकर महिला किसानों की आजीविका और आय बढ़ाने के प्रोजेक्ट के उद्देश्यों को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी डेयरी फार्मिंग में सहायता के लिए पशुधन हेतु विशेष रूप से गुणवत्तापूर्ण फीड, सप्लीमेंट, कलेक्शन सेंटर और सहकारी दूध की कीमतों के माध्यम से फसल और पशुपालन सलाहकार सेवाएं भी प्रदान कर रही है।

 भगवंत सिंह मान ने लगातार प्रशिक्षण के माध्यम से एफ.पी.सी. और बिजनेस प्लानिंग तथा प्रबंधन के बोर्ड सदस्यों की क्षमता निर्माण में कंपनी की भूमिका की सराहना की। कंपनी की कानूनी अनुपालन सुनिश्चित करने, डिजिटलीकरण और पारदर्शिता को बढ़ावा देने तथा लैपटॉप, टैब और प्रिंटर के माध्यम से कारोबार को सुगम बनाने के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री ने किसान विकास समूह की लगभग 25 महिला सदस्यों को ड्रोन पायलट के रूप में प्रशिक्षण देकर उनकी क्षमता बढ़ाने के कंपनी के प्रयासों की सराहना की। भगवंत सिंह मान ने इस बहुराष्ट्रीय कंपनी के कार्यक्षेत्र को राज्य के चार और जिलों में बढ़ाने के लिए सहमति दे दी है, जिनमें संगरूर, बठिंडा, मानसा और फाजिल्का शामिल है। 

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य किसानों की भलाई सुनिश्चित करना, उनकी आय में वृद्धि करना और महिलाओं को अधिक सशक्त बनाना है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD