Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने पंचकूला से 100 दिवसीय गहन टीबी उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया

हरियाणा के लिए 10 निक्षय वाहनों को भी झंडी दिखाकर किया रवाना

 Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Anil Vij, Mohan Lal Badoli, Jagat Prakash Nadda, JP Nadda, 100 Days of TB Elimination, TB Mukt Bharat Abhiyan, Panchkula, Arti Singh Rao
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 07 Dec 2024

Last updated on: Dec 07, 2024, 00:00 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज हरियाणा के पंचकूला जिले से देशव्यापी 100 दिवसीय सघन टी.बी. उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 347 जिलों में लागू किया जाएगा। पंचकूला में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने कहा कि 100 दिन के इस टीबी सघन अभियान के तहत देशभर में टीबी से अत्याधिक प्रभावित 347 जिलों पर गहनता से फोकस किया जाएगा और टीबी की जांच की जाएगी, ताकि टीबी को फैलने से रोका जा सके। 

कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव भी उपस्थित थे।स्वास्थ्य क्षेत्र में की गई उल्लेखनीय प्रगति के लिए हरियाणा सरकार की सराहना करते हुए श्री जेपी नड्डा ने कहा कि हरियाणा में लगातार चिकित्सा इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया जा रहा है। वर्ष 2014 में हरियाणा में जहां 6 मेडिकल कॉलेज होते थे, उनकी संख्या बढ़कर आज 15 हो गई है। 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार का हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का संकल्प है। एमबीबीएस की सीटें जो वर्ष 2014 में 650 होती थी, उनकी संख्या बढ़कर आज 2185 हो गई हैं। वहीं, पीजी सीटों की संख्या भी 243 से बढ़कर 889 हो गई हैं।उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश में केवल 6 एम्स थे, जबकि आज 22 एम्स हैं। हरियाणा के रेवाड़ी में भी एम्स स्थापित किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा में आयुष्मान भारत योजना के तहत 1 करोड़ 22 लाख आयुष्मान कार्ड बनाये गए हैं और अस्पतालों में 18 लाख 50 हजार एडमिशन आयुष्मान भारत योजना के तहत हुए हैं। हरियाणा सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब लोगों को मुफ्त इलाज देने की सुविधाओं पर 2700 करोड़ रुपये की राशि खर्च की है, जो सराहनीय है।

श्री जे. पी. नड्डा ने कहा कि 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा प्रदान कर रही है। यह कदम स्वास्थ्य क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने हरियाणा सरकार की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल के तहत हरियाणा ने 70,000 वया वंदना कार्ड बनाए हैं। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने नवजात शिशु और मातृत्व सुरक्षा के लिए क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। नवजात शिशु चैकअप दर 63 प्रतिशत से बढ़कर 85 प्रतिशत हो गई है और संस्थागत जन्म दर 80 प्रतिशत से बढ़कर 94 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इसके अलावा, संपूर्ण टीकाकरण कवरेज की दर भी 79 प्रतिशत से बढ़कर 92 प्रतिशत हो गई है। 

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति से पहले भारत को टीबी मुक्त करने का दिया विजन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति से पहले भारत को टीबी मुक्त करने का विजन रखा है। इसी विजन के तहत एक नई ऊर्जा व गति के साथ आज इस अभियान को शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत में टीबी की दर में आज बहुत कमी आई है, वर्ष 2015 में गिरावट दर 8.3 प्रतिशत थी, जो आज 17.7 प्रतिशत हो गई है, जो वैश्विक औसत से कई अधिक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी भारत में टीबी दर की कमी की सराहना की है। वहीं, पिछले 10 सालों में टीबी से होने वाली मृत्यु में भी 21.4 प्रतिशत की कमी आई है।

श्री जे पी नड्डा ने कहा कि टीबी सेवाओं को रोगी-अनुकूल और विकेंद्रीकृत बनाने के लिए कई नई रणनीतियां अपनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि आज टीबी का पता समय से पहले ही चल जाता है, जिसका श्रेय देश भर में 1.7 लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2014 में 120 प्रयोगशालाओं के मुकाबले इनकी संख्या को बढ़ाकर आज 8,293 तक करके क्लिनिक्ल सेवाओं को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाया है।

1.17 करोड़ से अधिक टीबी रोगियों को डीबीटी के माध्यम से 3,338 करोड़ रुपये की निक्षय सहायता प्रदान की गई

श्री नड्डा ने कहा कि 1.17 करोड़ से अधिक टीबी रोगियों को डीबीटी के माध्यम से 3,338 करोड़ रुपये की निक्षय सहायता प्रदान की गई है। वहीं, सरकार ने हाल ही में निक्षय पोषण राशि को 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया है और टीबी रोगियों के पोषण सहायता के लिए ऊर्जा बूस्टर जोड़े हैं।उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए हमें जनभागीदारी को सुनिश्चित करना होगा। जनप्रतिनिधियों को जोड़ते हुए लोगों को जागरूक करके ही हम टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बना सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सहित अन्य अतिथियों ने हरियाणा के लिए 10 निक्षय वाहनों को भी झंडी दिखाकर रवाना किया और 100 दिवसीय सघन टी.बी. उन्मूलन अभियान के पोस्टर का विमोचन तथा नागरिकों को जागरूक करने हेतु प्रचार-प्रसार सामग्री का लोकार्पण किया। 

इसके अलावा, निक्षयों मित्रों को भी सम्मानित किया गया और निक्षय पोषण किट भी वितरित की। कार्यक्रम के दौरान, टीबी की बीमारी से ठीक होने वाले टीबी चैंपियन को भी सम्मानित किया गया। इससे पहले, उन्होंने टीबी उन्मूलन अभियान से जुड़ी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उपस्थितजनों को निक्षय शपथ भी दिलवाई।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Anil Vij , Mohan Lal Badoli , Jagat Prakash Nadda , JP Nadda , 100 Days of TB Elimination , TB Mukt Bharat Abhiyan , Panchkula , Arti Singh Rao

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD