Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

टीबी की रोकथाम के लिए हरियाणा सरकार फोर-टी के फार्मूले पर कर रही काम : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देशव्यापी 100 दिवसीय सघन टी.बी. उन्मूलन अभियान को हरियाणा से शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Anil Vij, Mohan Lal Badoli, Jagat Prakash Nadda, JP Nadda, 100 Days of TB Elimination, TB Mukt Bharat Abhiyan, Panchkula, Arti Singh Rao
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 07 Dec 2024

Last updated on: Dec 07, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला पंचकूला में देशव्यापी 100 दिवसीय सघन टी.बी. उन्मूलन अभियान के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि टी.बी. को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार सुरक्षा चक्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कोई भी टी.बी. मरीज इलाज से छूटे नहीं, इसके लिए सरकार ने नई रणनीति पर काम किया है। इस दिशा में फोर-टी के फार्मूले अर्थात टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं। 

हरियाणा सरकार हेल्दी इंडिया बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट को सफल बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि देश को टी.बी. मुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आज इस विशेष अभियान की शुरुआत हरियाणा से की गई है। इसके लिए वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हरियाणा सरकार इस अभियान को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएगी।

टी.बी. उन्मूलन के लिए 100 दिवसीय यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद से भारत ने जिस नई सोच और अप्रोच के साथ टी.बी. के खिलाफ काम करना शुरू किया, वह अभूतपूर्व है। बीते 10 वर्षों में भारत ने टीबी के खिलाफ इस लड़ाई में जन भागीदारी के साथ विशेष पोषण अभियान, फिट इंडिया, खेलो इंडिया तथा योग जैसे सफल अभियान चलाए हैं। 

जन भागीदारी की यह ताकत टी.बी. के खिलाफ सफलता पाने में भी कारगर सिद्ध होगी। आज टी.बी. उन्मूलन के लिए 100 दिवसीय राष्ट्रीय निक्षय शिविर का शुभारंभ इस काम में मील का पत्थर साबित होगा।

टी.बी. को खत्म करने के लिए एक्स रे केंद्रों को भारतीय प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान के साथ ए.आई. के माध्यम से जोड़ने वाला हरियाणा दूसरा राज्य

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार टी.बी. को खत्म करने के लिए और भी अति आधुनिक तकनीक मुहैया करवा रही है। इस समय सभी मौजूदा एक्स रे केंद्रों को भारतीय प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान अहमदाबाद के साथ ए.आई. के साथ जोड़ा जा रहा है। हरियाणा यह प्रौद्योगिकी लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य है। 

रोहतक और करनाल में दो अत्याधुनिक माइक्रो बैक्टीरियल कल्चर और डी.एस.टी. लैब स्थापित हैं। इसके अलावा, अंबाला में एक नई लैब स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 59 मोबाइल हेल्थ वैन के माध्यम से गांवों, मलिन बस्तियों, दिहाड़ी मजदूरों, भट्ठों और किसानों के टी.बी. परीक्षण करवाए जा  रहे हैं।

सैंपलों की जांच के लिए 131 नए डी.एम.सी. खोले जा रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि टी.बी. रोगियों को यदि और भी कोई बीमारी मिलती है तो सरकार उसका भी मुफ्त इलाज करती है। पी.जी.आई.एम.एस. रोहतक तथा करनाल, नूंह और सोनीपत के मेडिकल कॉलेजों में चार नोडल ड्रग रेजिस्टेंस टी.बी. केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनके अलावा सभी 22 जिलों में भी जिला नोडल ड्रग्स रेसिस्टेंट टी.बी. केंद्र स्थापित किये गये हैं। 

सभी मरीजों के सैंपलों को निकटतम नामित माइक्रोस्कोपी केंद्र में जांच के लिए भेजा जाता है। प्रदेश में इन केंद्रों की संख्या भी 358 से बढ़ाकर 428 की गई है। इसके अलावा, 131 नए डी.एम.सी. खोले जा रहे हैं। प्रदेश के सभी जिलों में ए.आई. के साथ हैंड हेल्ड एक्स रे का उपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि टी.बी. मामलों के निदान के लिए सभी परीक्षण भी निःशुल्क किए जा रहे हैं। मरीजों को सरकारी और निजी क्षेत्र में आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज किया जाता है। अब तक 17 हजार 500 टी.बी. मरीजों को 29 करोड़ रुपये के क्लेम दिए हैं। ऐसे मामलों में जहां मरीज आयुष्मान योजना के लिए पात्र नहीं है, उनका भी मुफ्त इलाज किया जाता है।

इस साल लगभग 1,800 टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायतें बनाने का रखा लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि टी.बी. के खिलाफ की गई हमारी पहलों के सकारात्मक परिणाम आए हैं। अब अधिक लोग टी.बी. की जांच और इलाज करवाने के लिए आगे आ रहे हैं। वर्ष 2023 में हरियाणा में 579 टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायतें थी। इस साल हमने लगभग 1,800 टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायतें बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश के 79 हजार 652 मरीजों का डेटा निक्षय पोर्टल अपलोड किया गया है। निक्षय पोषण योजना में अब तक 3 लाख 49 हजार मरीजों को 117 करोड़ 46 लाख रुपए दिए जा चुके हैं।

अभियान के तहत अगले 100 दिनों में ज्यादा से ज्यादा टीबी मरीजों की जांच करके उन्हें इलाज मुहैया करवाया जाएगा- स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा में टीबी की जांच के लिए लगातार सैंपल की जांच की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा आज शुरू किए गए इस अभियान के तहत अगले 100 दिनों में तीव्र गति से ज्यादा से ज्यादा टीबी मरीजों की जांच करके उन्हें इलाज मुहैया करवाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने टीबी मरीजों के पोषण के लिए निर्धारित राशि को 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये किया गया है, ताकि ऐसे मरीज पौष्टिक आहार ले सकें। उन्होंने कहा कि आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा निक्षय वाहनों को भी रवाना किया गया है। बहुत सारे लोग हैं जो अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते और टीबी का पता नहीं लग पाता, ये वाहन उन लोगों तक पहुंचेंगे और सैंपलों की जांच की जाएगी और उन्हें इलाज प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली, विधायिका श्रीमती शक्ति रानी शर्मा सहित अधिकारीगण, डॉक्टर्स और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Anil Vij , Mohan Lal Badoli , Jagat Prakash Nadda , JP Nadda , 100 Days of TB Elimination , TB Mukt Bharat Abhiyan , Panchkula , Arti Singh Rao

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD