Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

सीआईएसएफ द्वारा की गई ई-सर्विस बुक लॉन्च, पेंशन और सेवा प्रबंधन में एक नवयुग का हुआ आगाज - वाई पी सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Dec 2024

Last updated on: Dec 07, 2024, 00:00 IST

भारत सरकार की "राष्ट्रीय डिजिटल इंडिया" पहल का अनुसरण करते हुए सीआईएसएफ ने अपने ई सर्विस बुक पोर्टल को लॉन्च किया है, जो सभी बल सदस्यों के लिए सुलभ होगी। सीआईएसएफ ने इस नई पहल को अपने सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए पेंशन प्रक्रिया प्रणाली को सुव्यवस्थित और तीव्र गति से प्रदान करने के लिए बनाया गया है। 

इस संबंध में जानकारी देते सीआईएसएफ यूनिट पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय के सीनियर कमांडेंट वाई पी सिंह ने  बताया कि ई सर्विस बुक पोर्टल के जरिए यह भी सुनिश्चित किया गया है कि सीआईएसएफ के कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति की तिथि पर ही सभी पेंशन लाभ मिल सकें। पहले सेवा पुस्तिका के भौतिक अंतरण के चलते सेवा निवृति पर देय राशि के भुगतान में देरी हो जाती थी। 

पोर्टल सेवारत कर्मियों को भी उनकी सेवा पुस्तिका तक ऑनलाइन पहुंच प्रदान कर लाभान्वित करेगा और इसका अद्यतन सुनिश्चित करेगा। उन्होंने बताया कि नया डिजिटल ढांचा सेवा पुस्तिका के भौतिक अंतरण की आवश्यकता को समाप्त करेगा। ई-सर्विस बुक की प्रमुख विशेषताओं में से एक इसकी त्वरित समय ट्रैक किए जा सकने की क्षमता है। हितधारक अब त्वरित समय में पेंशन फाइलों की स्थिति देखकर, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित कर सकते हैं। 

इसका सीधा लाभ प्रतिवर्ष सेवानिवृत होने वाले लगभग 2400 कर्मियों को मिलेगा। वर्तमान प्रणाली में सेवा पुस्तकों का कई कार्यालयों के मध्य भौतिक अंतरण होता है, जिससे परिणामस्वरूप अधिकतर विलंब और त्रुटियां होती है। यह दूर-दराज क्षेत्रों में स्थित इकाइयों के लिए अधिक समस्या जनक है, क्योंकि इस प्रक्रिया में समय की अधिकता और गलतियों की संभावना बन जाती है। 

इन समस्याओं को हल करने और समय पर पेंशन वितरण सुनिश्चित करने के लिए, इसे अंतिम रूप देने से पहले प्रमुख सीएए (गृह), गृह मंत्रालय और पीएओ / आरएपीओ से प्राप्त इस इनपुट को सम्मिलित करने के पश्चात एक ऑनलाइन पोर्टल डिजाइन करने की संकल्पना की गई थी। उन्होंने बताया कि ई-सर्विस बुक का एक अन्य प्रमुख लाभ यह है कि यह एक सहभागी पटल के रूप में कार्य करता है। 

मूल इकाई, उच्चतर प्रशासनिक प्रतिष्ठानों और आरपीएओ/ पीएओस हित सभी हितधारक अब एक ही पटल पर बिना बाधा के सहभागिता कर सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि पेंशन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के अतिरिक्त, ई-सर्विस बुक सेवारत कर्मियों को उनकी सेवा पुस्तिकाओं तक ऑनलाइन पहुंच प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाती है। यह उन्हें अपने सेवा रिकॉर्ड की निगरानी करने, किसी भी विसंगतियों की पहचान करने और समय पर सुधारात्मक कार्रवाई शुरू करने में समर्थ बनाता है। 

सेवा रिकॉर्ड की सटीकता और पूर्णता सुनिश्चित कर के, ई-सर्विस बुक सेवारत कर्मियों को उनके करियर की प्रगति और सेवानिवृत्ति लाभों की प्रभावी ढंग से योजना बनाने में सहायता करती है। इससे संगठन में पारदर्शिता बढ़ेगी। श्री वाई पी सिंह ने बताया कि  सीआईएसएफ की ई-सर्विस बुक पेंशन प्रक्रिया प्रणाली को आधुनिक बनाने और सीआईएसएफ कर्मियों के सेवा अनुभव को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 

इसके माध्यम से अधिक दक्ष, पारदर्शी और सुविधाजनक सेवा प्रदान करके, सीआईएसएफ का लक्ष्य सेवा प्रदेयता में नए मानक स्थापित करना है।

 

Tags: YP Singh , Senior Commandant , Central Industrial Security Force , CISF , Punjab and Haryana Civil Secretariat , National Digital India , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD