Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन प्रणाली को सशक्त करने के लिए महत्त्वपूर्ण पहल

Raghav Sharma,State Rural Development Department,Pradeep Sangwan,Healing Himalayas Foundation,Rural Development Department,Shimla,Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 06 Dec 2024

Last updated on: Dec 06, 2024, 00:00 IST

ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य भर में निर्दिष्ट ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए हीलिंग हिमालय फाउंडेशन के साथ एक महत्त्वपूर्ण साझेदारी की है। इस पहल का उद्देश्य इको-सेंसिटिव व ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा अलगाव, रीसाइक्लिंग और इको-फ्रेंडली निपटान के लिए बेहतर प्रथाओं को बढ़ावा देना है।

इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग और गैर सरकारी संगठन हीलिंग हिमालय फाउंडेशन के बीच आज यहां औपचारिक रूप से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। हीलिंग हिमालय फाउंडेशन पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत निरंतर प्रयास कर रही है।

निदेशक ग्रामीण विकास राघव शर्मा ने कहा कि यह साझेदारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन की चुनौतियों का समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। विभाग समुदायों और पर्यावरण दोनों के लिए लाभकारी एक टिकाऊ और स्केलेबल मॉडल बनाने के लिए प्रयासरत है।

हीलिंग हिमालय फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप सांगवान ने कहा कि फाउंडेशन नाजुक हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इससे कचरा प्रबंधन को प्रोत्साहन करने और समुदायों को इको-फ्रेंडली जीवनशैली अपनाने में सक्षम बनाने के मिशन को मजबूती मिलेगी।

यह पहल राज्य के ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण के व्यापक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। सरकार और अनुभवी गैर-सरकारी संगठन के प्रयासों से राज्य ग्रामीण कचरा प्रबंधन में एक बेंचमार्क स्थापित करने की ओर अग्रसर है।

 

Tags: Raghav Sharma , State Rural Development Department , Pradeep Sangwan , Healing Himalayas Foundation , Rural Development Department , Shimla , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD