Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मोहिंदर भगत ने जालंधर में 1.15 करोड़ की लागत से बनने वाले फायर स्टेशन का नींव पत्थर रखा

कहा, पंजाब सरकार विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं आने देगी

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 06 Dec 2024

Last updated on: Dec 06, 2024, 00:00 IST

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने 120 फुट रोड पर 1.15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक फायर स्टेशन का शिलान्यास किया। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में आग की रोकथाम के लिए सुरक्षा मानकों को बढ़ाना है।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने इस नई सुविधा के महत्व के बारे में बताया और कहा कि इससे आग लगने की घटनाओं पर तुरंत काबू पाने के लिए समय पर पहुंचना संभव होगा। उन्होंने कहा कि यह फायर स्टेशन जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए एक तोहफ़ा है साथ ही यह फायर स्टेशन आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित होगा और आग पर काबू पाने के लिए प्रशिक्षित कर्मी तैनात किए जाएंगे। 

उन्होंने यह भी कहा कि इससे प्रशासन की क्षमता में और बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि इस फायर स्टेशन पर अग्निशमन वाहन रखे जाएंगे और इसके अगले चार महीने में पूरा होने की संभावना है।उन्होंने कहा कि इससे पहले आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए दूर-दराज से गाड़ियों को आना पड़ता था।

श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने देगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गांवों के साथ-साथ शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। 

उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि शहर में सुविधाओं के विस्तार के लिए आवश्यक फंड पहले ही जारी किए जा चुके है। इस मौके पर पवन हंस, हरसिमरन सिंह बंटी, अजय कौल सहित अन्य हस्तियों ने भी सरकार द्वारा लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD