Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई एचपीपीसी और एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक

हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 650 नई बसें

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, High Powered Purchase Committee, HPPC, Departmental High-Powered Purchase Committee, DHPPCC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Dec 2024

Last updated on: Dec 06, 2024, 00:00 IST

हरियाणा में सार्वजनिक परिवहन सेवा को और सुदृढ़ करते हुए हरियाणा रोडवेज के बेड़े में जल्द ही 650 नई बसें शामिल की जाएंगी। इनमें 150 ऐसी तथा 500 नॉन ऐसी बसें शामिल हैं। इन बसों की खरीद पर लगभग 300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (एचपीपीसी) में इस संबंध में मंजूरी प्रदान की गई है।

उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (एचपीपीसी), विभागीय उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (डीएचपीपीसी) तथा हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में कुल मिलाकर 1329 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट तथा विभिन्न वस्तुओं की खरीद को मंजूरी दी गई। बैठक में विभिन्न बोलीदाताओं से नेगोसिएशन के बाद दरें तय करके 38 करोड़ रुपये से अधिक की बचत की गई है। बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज, श्री महीपाल ढांडा, श्री विपुल गोयल, श्री श्याम सिंह राणा, श्री रणबीर गंगवा और श्रीमती श्रुति चौधरी उपस्थित रहे।

पीएमश्री और समग्र शिक्षा योजनाओं के तहत में 801 सरकारी स्कूलों में स्थापित होगी आईसीटी लैब्स

बैठक में पीएमश्री योजना और समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत 801 सरकारी स्कूलों में 4 प्रकार की आईसीटी लैब्स की स्थापना करने को भी मंजूरी प्रदान की गई। इन पर लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा, 33 करोड़ रुपये की लागत से राज्य के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में निपुण कार्यक्रम के तहत कक्षा 1 से 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए शिक्षण अधिगम उपकरण संग्रह की खरीद के लिए भी मंजूरी प्रदान की गई।

जलापूर्ति परियोजनाओं को मिली मंजूरी

बैठक में 15.80 करोड़ रुपये की लागत से महेंद्रगढ़ शहर में वाटर वर्क्स और बूस्टिंग स्टेशनों पर मौजूदा संरचनाओं का विस्तार और नवीनीकरण तथा करनाल में 19.50 करोड़ रुपए रुपए की लागत से 4 गांवों बल्लाह, फफड़ाना, गोली और मनपुरा में जलापूर्ति सुविधा उपलब्ध कराने तथा गांव बल्लाह में सीवरेज सुविधा उपलब्ध कराने व सीवेज उपचार संयंत्र के निर्माण की परियोजना को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

इसके अलावा, 17.15 करोड़ रुपये की लागत से बावल टाउन में जलापूर्ति हेतु पाइपलाइन बिछाने, वाटर टैंक, बूस्टिंग स्टेशन बनाने सहित जलापूर्ति योजना (खेड़ा मुरार में वाटर वर्क्स ) के विस्तार तथा 93 करोड़ रुपये की लागत से जगाधरी और यमुनानगर शहर के औद्योगिक वेस्ट के लिए ट्रीटमेंट हेतु 19.50 एमएलडी क्षमता के एसटीपी के निर्माण को भी मंजूरी प्रदान की गई। 

इसके अतिरिक्त, लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से सिरसा में आरडी 19800-आर घग्गर नदी से आरडी 0 से 26000 तक सुल्तानपुरिया खरीफ चैनल 2 के निर्माण कार्य के लिए भी मंजूरी दी गई। इससे विभिन्न गांवों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा।

इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स भी हुए मंजूर

बैठक में ग्रेटर फरीदाबाद में सेक्टर 75 से 89 तक विभिन्न मास्टर रोड की विशेष मरम्मत के कार्य को भी मंजूरी दी गई। इस पर लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा, लगभग 36 करोड़ रुपये की लागत से करनाल के सेक्टर-37 में एचएसआईआईडीसी में बुनियादी सुविधाओं तथा आईएमटी रोहतक के सेक्टर-33-बी, फेज-II में नवनिर्मित क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्यों को भी स्वीकृति दी गई। इस पर लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

बैठक में लगभग 3.92 करोड़ रुपये की लागत से पुलिस विभाग के लिए एफएसएल मधुबन, करनाल और गुरुग्राम के लिए 2 जेनेटिक एनालाइजर/ऑटोमेटेड डीएनए सीक्वेंसर सहित अन्य उपकरणों की खरीद को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा, 14 सीसीटीएनएस प्रशिक्षण प्रयोगशालाओं के लिए 430 कंप्यूटर सिस्टम की खरीद को भी स्वीकृति दी गई।

बैठक में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के आपातकालीन बहाली प्रणाली (ईआरएस) के 2 सेटों की खरीद, 400 केवी वोल्टेज तक ईएचवी ट्रांसमिशन लाइनों और सब स्टेशनों की लाइव लाइन रखरखाव और संबंधित हॉटलाइन उपकरणों के 4 सेटों की खरीद तथा विभिन्न ट्रांसफार्मरों की खरीद को भी मंजूरी प्रदान की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरूण कुमार गुप्ता सहित संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिव उपस्थित थे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , High Powered Purchase Committee , HPPC , Departmental High-Powered Purchase Committee , DHPPCC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD