Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मिलकर चलाएंगे पुराने किसानों को शुगर मिल से जोड़ने की मुहिम : डॉ अरविंद शर्मा

मिल प्रबंधन गन्ना किसानों को 15 दिन की बजाय एक सप्ताह में भुगतान करने का प्रयास करें

Dr. Arvind Kumar Sharma, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, National Cooperative Sugar Mills Ltd, Jind Cooperative Sugar Mill, Jind
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जींद , 05 Dec 2024

Last updated on: Dec 05, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार  किसानों  को आर्थिक तौर पर सम्पन्न बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। आज राज्य सरकार न केवल किसानों की फसलों का दाना-दाना खरीद रही है, बल्कि 72 घण्टे के अंदर उनका भुगतान भी कर रही है। 

उन्होंने कहा कि हमें मिलकर पुराने किसानों को दुबारा से शुगर मिल से जोड़ने के लिए मुहिम चलानी है, जिसमें शुगर फेडरेशन, मिल प्रबंधन और जनप्रतिनिधि मिलकर काम करेंगे। वीरवार को सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने जींद जिला के गांव झांझ कलां स्थित  द जींद सहकारी चीनी मिल, जींद के 40वें पेराई सत्र 2024-25 का हवन में आहुति डालकर व मिल चेन पर गन्ना डालकर विधिवत तौर पर शुभारम्भ किया।

 डॉ अरविंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि गन्ना पेराई सत्र किसानों के लिए उत्सव की तरह होता है। चार दशक पुरानी जींद शुगर मिल से किसानों का पुराना जुड़ाव रहा है। आज हमें गन्ने के  रकबे को बढ़ाने के लिए सभी पुराने गन्ना उत्पादकों को जोड़ने का काम करना होगा। उन्होंने शुगर फेडरेशन के अधिकारियों, मिल प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों से भी आह्वान किया कि वो किसानों को गन्ना बिजाई के लिए प्रेरित करें। विशेषकर जो किसान पहले गन्ना उत्पादन कर चुके हैं, उन्हें अपने साथ नए सत्र में जोड़ने के लिए मिलकर काम करना होगा।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज हरियाणा न केवल किसानों को बेहतर गन्ना भाव दे रहा है, अपितु समय पर भुगतान की भी व्यवस्था कर रहा है। उन्होंने कहा कि जींद शुगर मिल प्रबन्धन 15 दिन की बजाय एक सप्ताह में किसानों को गन्ना फसल का भुगतान करने का प्रयास करे, ताकि किसान भाइयों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। 

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कहा कि दी जींद सहकारी चीनी मिल गन्ना किसानों के हितों में निरंतर कार्य कर रही है। मिल ने कई बार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न आयामों पर पुरस्कार हासिल किए हैं। इसके साथ-साथ किसानों को गन्ने की अच्छी वैरायटी की पैदावार के लिए समय-समय पर जागरूक करने का कार्य किया जाए, ताकि चीनी की रिकवरी ठीक आए और उत्पादन भी बेहतर हो।

किसानों की सुविधा के लिए चीनी मिल में सीजन के दौरान  कैंटीन के माध्यम से 10 रुपए प्रति थाली भोजन मुहैया करवाया जाएगा, इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आज ही कैंटीन को दोबारा से शुरू कर दिया जाए।उन्होंने कहा कि पिराई सत्र को समुचित ढंग से चलाया जाएगा। किसी भी किसान को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। 

अब मिल में एडवांस टोकन सिस्टम मोबाइल एप के माध्यम से घर से ही किसान टोकन लगवाकर अपनी ट्राली ला सकता है। पूरी पारदर्शी व्यवस्था से पिराई सत्र का कार्य संपन्न होगा। इस कार्य में कोई भी अधिकारी कोताही न बरतें। किसानों की सुविधा के लिए ठहरने, पानी, बिजली, शौचालय जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं की गई हैं। 

उन्होंने किसानों से भी आह्वान किया कि मिल प्रबंधन के साथ तालमेल बनाकर गन्ना फसल बेचने का कार्य करें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो। डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि पूरे देश में हरियाणा राज्य एक ऐसा राज्य है जहां गन्ने का भाव सर्वाधिक दिया जा रहा है।

 

Tags: Dr. Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , National Cooperative Sugar Mills Ltd , Jind Cooperative Sugar Mill , Jind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD