Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सभी जिलों में जाकर महिलाओं को उनके कानूनी व सामाजिक अधिकारों की प्रति जागरुक कर रहा है राज्य महिला आयोगः राज लाली गिल

पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने श्री गुरु राम दास नर्सिंग कालेज में जागरुकता सेमीनार को किया संबोधित

Raj Lali Gill, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 04 Dec 2024

Last updated on: Dec 04, 2024, 00:00 IST

पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने आज श्री गुरु राम दास नर्सिंग कालेज में आयोजित सेमीनार को संबोधित करते हुए छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया। उन्होंने बताया कि राज्य महिला आयोग सभी जिलों में जाकर महिलाओं को उनके कानूनी व सामाजिक अधिकार के प्रति जागरुक कर रहा है। 

उन्होंने बताया कि अधिकतर महिलाओं को अपने अधिकार नहीं पता और न ही उन्हें इस बात की जानकारी है कि वे परेशानी आने पर कहां शिकायत करें। उन्होंने बताया कि राज्य महिला आयोग के पास आने वाली शिकायतों में सबसे ज्यादा शिकायतें घरेलू हिंसा से संबंधित है। राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने इस दौरान नर्सिंग छात्राओं को जहां उनके अधिकारों से अवगत करवाया वहीं उन्हें लिव इन रिलेशनशिप जैसी पश्चमी संस्कृति से दूर रहने की सलाह भी दी। 

उन्होंने कहा कि हमारे देश की संस्कृति समृद्ध है और हमें अपनी जीवन शैली में इसे ही अपनाना चाहिए। इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों के प्रति बहुत सजगता से कार्य कर रहा है। उन्होंने उदाहरण दे कर बताया कि वही समाज तरक्की करता है, जहां महिलाओं का सम्मान होता है। 

इस दौरान एस.डी.एम संजीव कुमार ने महिला अधिकारों की बात रखी वहीं स्वामी सर्वानंदगिरी रिजनल सेंटर पंजाब यूनिवर्सिटी से डा. सुखबीर कौर ने घरेलू हिंसा व भारतीय न्याय संहिता पर प्रकाश डाला। जिला बाल कल्याण कमेटी की चेयरपर्सन हरजीत कौर ने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट व पोक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सेमीनार के बाद राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने केंद्रीय जेल का दौरा किया व महिला हवालातियों व कैदियों से बातचीत की। 

दौरे के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि केंद्रीय जेल में उन्होंने महिला कैदियों व हवालातियों की मिलने वाली मेडिकल सुविधाओं, जमानतों व कानूनी सहायता से जुड़े मामलों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुछ अंडर ट्रायल कैदियों ने बताया कि वे जेल में तीन-चार साल से बंद है और उनके मामलों की सुनवाई अभी तक शुरु नहीं हुई। उन्होंने बताया कि इन मुद्दों पर महिला आय़ोग आगे कार्रवाई करेगा।

इस मौके पर एस.पी मेजर सिंह, राज्य महिला आयोग की डिप्टी डायरेक्टर सुमनदीप कौर, केंद्रीय जेल सुपरिडेंट बलजीत सिंह घुम्मण, डी.एस.पी मनप्रीत शींहमार, जिला प्रोग्राम अधिकारी हरदीप कौर, जिला बाल सुरक्षा अधिकारी डा. हरप्रीत कौर, श्री गुरु रामदास नर्सिंग कालेज की एम.डी दविंदर कौर औलख, सी.डी.पी.ओ दया रानी, प्रिंसिपल डा. डिंपल कौर संधू, वाइस प्रिंसिपल पूनम तूर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Raj Lali Gill , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD