Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शिरोमणी अकाली दल ने सरदार सुखबीर सिंह बादल पर हुए जानलेवा हमले को श्री दरबार साहिब पर हमला करार दिया

कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने हमलावरों को सरंक्षण दिया और आप सरकार ने हमले की अनुमति दी: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया

Bikram Singh Majithia, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 04 Dec 2024

Last updated on: Dec 04, 2024, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल ने आज सरदार सुखबीर सिंह बादल पर हुए जानलेवा हमले को श्री दरबार साहिब पर हमला करार दिया और कांग्रेस पार्टी और उसके वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा पर अपराधी- बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकवादी नारायण सिंह चैरा को संरक्षण देने और आम आदमी पार्टी पर हमले की अनुमति देने का आरोप लगाया है।

यहां एक प्रेस काफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया नेे कहा कि इस जानलेवा  हमले का मकसद पंजाब के उदारवादी अकाली लीडरशीप को खत्म कर साम्प्रदायिक बंटवारा पैदा कर सीमावर्ती राज्य में शांति को बिगाड़ना है। 

उन्होने कहा,‘‘ हम इस पूरी घटना की हाईकोर्ट की निगरानी में जांच की मांग करते हैं ताकि इसके पीछे की पूरी साजिश उजागर हो सके।’’सरदार मजीठिया ने कहा,‘‘ सरदार सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलने के बाद भी श्री गुरु रामदास जी की अपार दया ने सरदार सुखबीर सिंह बादल को बचाया तथा सेवा पूरी करने की बख्शीश की।’’ 

उन्होने कहा,‘‘ श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा आदेश दी गई ‘सेवा ’ लगातार जारी रहेगी। हम ऐसे कायराना हमलों से नही डरेंगें।’’मुख्यमंत्री भगवंत मान पर झूठ बोलने और आरोपियों को पकड़ने का फर्जी श्रेय लेने का आरोप लगाते हुए सरदार मजीठिया ने वीडियो प्रूफ दिखाए, जिसमें दिखाया गया कि राज्य पुलिस घटनास्थल के आसपास कहीं भी नही थी और आतंकवादी को अकाली नेता के पास जाने दिया गया, जबकि पंजाब पुलिस का दावा कर रही है कि हमलावर पर निगरानी रखी जा रही थी। 

उन्होने कहा,‘‘ इससे पता चलता है कि यह एक पूर्वनियोजित हमला था और हमलावार आईएसआई और एजेंसियों का प्रायोजित हत्यारा होने के साथ-साथ सुखजिंदर सिंह रंधावा का करीबी सहयोगी भी था।’’ उन्होने सरदार सुखबीर सिंह बादल के निजी सुरक्षाकर्मी जसबीर सिंह का भी आभार व्यक्त करते हुए बताया,‘‘ जसबीर पिछले बीस सालों से सुखबीर जी की सुरक्षा बंदोबस्त का हिस्सा है और बादल परिवार का हिस्सा है।’’

ळमलावर नारायाण सिंह चैरा के बारे अन्य जानकारी देते हुए वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा,‘‘ चैरा एक खूंखार आतंकवादी है, जिसके पास से बम, एमपी-5 मशीन गन और एक एके-47 बरामद की गई है।’’ उन्होने बताया कि नारायण , नरेंद्र सिंह चैरा का भाई है। उन्होने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में थी, तथा रंधावा कांग्रेस सरकार में मंत्री थे, तब नारायण चैरा के खिलाफ दो मामले रदद कर उन्हे 2018 में रिहा कर दिया गया था। 

उन्होने यह भी उदाहरण दिया कि कैसे रंधावा ने पहले सिख्स फाॅर जस्टिस (एसएफजे) के सहयोगियों को बढ़ावा दिया था। यह कहते हुए कि भगवंत मान को गृहमंत्री के तौर पर नाकाम रहे हैं, सरदार मजीठिया ने कहा,‘‘ राज्य के डीजीपी और अमृतसर पुलिस को बहुत जबाव देने हैं।’’ 

उन्होने कहा कि पुलिस को यह बताना चाहिए कि कैसे एक खूंखार आतंकवादी को दो दिनों तक श्री दरबार साहिब परिसर में घूमने दिया गया और उसे पहले क्यों नही पकड़ा गया। उन्होने कहा,‘‘ पंजाब पुलिस को यह भी बताना चाहिए कि उन्होने हमलावर को सरदार बादल के पास आने और बिल्कूल नजदीक से गोली चलाने की अनुमति देकर सरदार सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा से समझौता क्यों किया।’’ 

उन्होने कहा कि इससे पहले सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के मामले में पंजाब पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी, साथ ही इसके खुफिया मुख्यालय पर हमले और यहां तक पुलिस हिरासत में गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई द्वारा दिए गए मीडिया के इंटरव्यू को छिपाने में भी पंजाब पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी।’’ 

उन्होने कहा ,‘‘ अब स्थिति ऐसी पैदा हो गई है कि जहां एक ‘गुरु का सिख’ जिसे श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा ‘सेवा’ करने का आदेश दिया गया है, उसे वहां सेवा करने से रोका जा रहा है, यह सवाल पैदा होता है कि पंजाबी कितने सुरक्षित रह सकते हैं?’’

सरदार मजीठिया ने यह भी स्पष्ट किया कि अपराध करने वाले को सिख नही कहा जा सकता, क्योंकि उसने श्री हरिमंदिर साहिब पर हमला करने का अपराध किया था। उन्होने कहा,‘‘ ऐसे लोगों को फिर से सिर उठाने की अनुमति देना हमारे बाॅर्डर राज्य के लिए बेहद खतरनाक साबित होगा।’’

 

Tags: Bikram Singh Majithia , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD