Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पंजाब को बदनाम करने की गहरी साज़िश को नाकाम करने के लिए भगवंत सिंह मान ने पंजाब पुलिस की पीठ थपथपाई

अकाली नेता सुखबीर बादल पर हमले की कड़ी निंदा

Bhagwant Mann,Bhagwant Singh Mann,AAP,Aam Aadmi Party,Aam Aadmi Party Punjab,AAP Punjab,Government of Punjab,Punjab Government,Punjab,Chief Minister Of Punjab,Harbhajan Singh ETO,Malwinder Singh Kang,Kulwant Singh Mohali,Aashika Jain,DC Mohali,Deputy Commissioner Mohali,S.A.S. Nagar,S.A.S. Nagar Mohali,Mohali,Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 04 Dec 2024

Last updated on: Dec 04, 2024, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अमृतसर में वरिष्ठ अकाली नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को तुरंत नाकाम करने के लिए पंजाब पुलिस की सराहना की, जिन्होंने राज्य को बदनाम करने की गहरी साजिश को सफल नहीं होने दिया। आज यहां 'निशान-ए-इंकलाब' प्लाजा को समर्पित करने के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। 

उन्होंने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब जैसे पवित्र स्थान पर ऐसे घृणित कृत्य के लिए कोई स्थान नहीं है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अलावा करीब 175 पुलिसकर्मियों को पहले से ही तैनात किया हुआ है। उन्होंने कहा कि इसका सकारात्मक परिणाम निकला क्योंकि पंजाब पुलिस ने श्री हरमंदिर साहिब के आसपास कड़ी निगरानी करते हुए राज्य को बदनाम करने की साजिश को नाकाम कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पूरी घटना पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और पुलिस अधिकारियों को समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने पहले ही डीजीपी को इस मामले की गहराई से जांच करने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब महान गुरुओं, पीरों-फकीरों, संतों-महापुरुषों और शहीदों की भूमि है, जो हमेशा ही सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी मेलजोल के लिए एक मिसाल रहा है। 

उन्होंने कहा कि राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सरकार किसी को भी इस तरह की हरकत करने की इजाजत नहीं देगी। शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट, मोहाली और श्री गुरु रामदास एयरपोर्ट, अमृतसर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत के लिए जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश जाने वाले पंजाबियों के समय, पैसे और ऊर्जा की बचत करना जरूरी है। 

उन्होंने कहा कि इन दोनों एयरपोर्ट्स पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टेकऑफ और लैंडिंग की सुविधा के लिए बुनियादी ढांचे की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जल्द शुरू हों। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार देश-विदेश में बसे पंजाबियों की सुविधा के लिए इस कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Harbhajan Singh ETO , Malwinder Singh Kang , Kulwant Singh Mohali , Aashika Jain , DC Mohali , Deputy Commissioner Mohali , S.A.S. Nagar , S.A.S. Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD