Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गिद्दड़बाहा के गांव दौला में 3.36 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पंजाब का पहला पी.आर.टी.सी. सब-डिपो : लालजीत सिंह भुल्लर

परियोजना 31 जनवरी, 2025 तक पूरी और क्रियाशील हो जाएगी: परिवहन मंत्री

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Dec 2024

Last updated on: Dec 03, 2024, 00:00 IST

पंजाब रोडवेज़ ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (पी.आर.टी.सी.) सार्वजनिक परिवहन के बुनियादी ढांचे का विस्तार करने और इसे बेहतर बनाने के उद्देश्य से गिद्दड़बाहा के गांव दौला में अपने पहले सब-डिपो की स्थापना के साथ एक अहम मील का पत्थर स्थापित करने जा रही है। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए परिवहन मंत्री स लालजीत सिंह भुल्लर ने आज बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की सार्वजनिक परिवहन सेवा को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता के तहत 3.36 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना 31 जनवरी, 2025 तक पूरी करके चालू कर दी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल बुनियादी ढांचे की जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को भी सीधे तौर पर हल करेगी। स लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इसके अतिरिक्त पटियाला के पुराने बस स्टैंड का भी पुनर्विकास कर दिया गया है, जिससे अब चीका, समाना, नाभा, राजपुरा, घनौर और पिहोवा सहित 30 किलोमीटर के दायरे में आने वाले आसपास के कस्बों के लिए बस सेवाएं शुरू कर दी गई हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग अपने बेड़े का और विस्तार करने जा रही है और किलोमीटर स्कीम के जरिए लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा कर रही है। उन्होंने बताया कि विभाग में कुल 85 नई बसें शामिल की जाएंगी और 81 व्यक्तियों को पहले ही लेटर ऑफ इंटेंट जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार, स्व-रोज़गार के अधिक अवसर पैदा कर स्थानीय उद्यमियों को अधिक सशक्त बनाते हुए राज्य सरकार की रोज़गार प्रदान करने की प्रतिबद्धता को साकार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि टिकाऊ बुनियादी ढांचे की ओर एक अहम कदम उठाते हुए पी.आर.टी.सी. द्वारा एक बड़े सोलर प्लांट प्रोजेक्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परिवहन मंत्री ने बताया कि इस महत्वपूर्ण सौर परियोजना के तहत मुख्यालय, सभी डिपूओं और बस स्टैंडों में सोलर से लैस सुविधाएं स्थापित की जाएंगी।

परिवहन मंत्री ने बताया कि 2.87 करोड़ रुपये की लागत वाले प्रस्तावित 775 किलोवाट सोलर प्रोजेक्ट से पी.आर.टी.सी. सालाना लगभग 97 लाख रुपये की बिजली की बचत करेगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना की राशि की वापसी के लिए अनुमानित अवधि तीन साल से भी कम होगी।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD