Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करना सुनिश्चित करें अधिकारी : आरती सिंह राव

पलवल में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पलवल , 02 Dec 2024

Last updated on: Dec 02, 2024, 00:00 IST

हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान व आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व सुविधाओं का समयबद्ध लाभ देना व उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना सुनिश्चित करें, ताकि सरकार की सुशासन की नीति का लाभ आमजन तक सुविधाजनक तरीके से पहुंच सके।

यह निर्देश स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने सोमवार को पलवल में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करने के दौरान दिए। इस बैठक के एजेंडा में कुल 12 परिवाद शामिल किए गए, जिनमें से 8 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया।  स्वास्थ्य मंत्री  ने गांव सुलतानपुर निवासी राजेंद्र द्वारा गांव में दूषित पानी की निकासी न होने और उनके खेत में जाने वाले रास्ते को बंद करने संबंधी शिकायत की सुनवाई करते हुए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को एक जनवरी तक दूषित पानी की निकासी के लिए नाले के निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। 

इसके अलावा खेत के रास्ते को भी खुलवाने और अगली बैठक में संबंधित अधिकारी द्वारा सकारात्मक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता साकिर द्वारा दी गई शिकायत पर स्वास्थ्य मंत्री ने गांव मीठाका में आंगनबाड़ी भवन के अधूरे निर्माण कार्य को पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता द्वारा 28 फरवरी तक पूरा करवाने के आदेश दिए। 

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने एक व्यक्ति महेंद्र द्वारा गांव ममोलाका में श्मशान भूमि गैर कानूनी तरीके से खोदकर तालाब में तब्दील करने संबंधी शिकायत पर सुनवाई करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर जांच करने के निर्देश दिए। बैठक में गंगाधर निवासी गांव घर्रोट की जमीन का मुआवजा दिलाने से संबंधित शिकायत पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता द्वारा बताया गया कि यह मामला काफी पुराना है और जमीन का मुआवजा संबंधित भू-अधिकरण अधिकारी, अंबाला द्वारा वितरित किया जाना था। जमीन का मुआवजा बांटने के संबंध में उनके कार्यालय की कोई भूमिका नहीं है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने नगराधीश को जांच करने के निर्देश देते हुए मामला अगली मीटिंग तक के लिए लंबित रख लिया गया।

इसके अलावा ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में पेंशन न बनने से संबंधित मामलों में संबंधित अधिकारियों को पात्रों की पेंशन बनाने में लापरवाही न बरतने के निेर्देश दिए। बैठक में बदहाल सडक़ों और रोड पर लगे कूड़े के ढेर संबंधित मामले भी मौजूद लोगों द्वारा उठाए गए, जिन पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इन समस्याओं का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर होडल से विधायक हरिंद्र सिंह, पृथला से विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया, हथीन से विधायक मोहम्मद इसराइल भी उपस्थित थे।

 

Tags: Arti Singh Rao , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Palwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD