Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बीमा सखी योजना शुभारंभ कार्यक्रम होगा महिलाओं का महाकुंभ : नायब सिंह सैनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पानीपत से 9 दिसंबर को देशव्यापी बीमा सखी योजना का करेंगे शुभारंभ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लाडवा (कुरुक्षेत्र) , 01 Dec 2024

Last updated on: Dec 01, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 9 दिसंबर को पानीपत से देशव्यापी बीमा सखी योजना का शुभारंभ करने जा रहें हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश से एक लाख महिलाएं पहुंचेगी। प्रदेश में बूथ स्तर तक ड्यूटियां लगा दी गई हैं और हर बूथ से कम से कम 25 महिलाएं कार्यक्रम में शिरकत करेगी। मुख्यमंत्री रविवार को देर सायं लाडवा में कार्यकर्ताओं की बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों ने लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर विकास के मार्ग प्रशस्त करने का काम किया है। सरकार जनता की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए हर क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों का नवीनीकरण और मरम्मत का कार्य तेज गति के साथ किया जा रहा है। प्रदेश में अब तीन गुणा गति से विकास कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शानदार आगाज 28 नवम्बर को हरियाणा के राज्यपाल द्वारा किया जा चुका है। इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 5 दिसंबर से 11 दिसम्बर तक चलेंगे। महोत्सव में लाखों लोगों के पहुंचने की सम्भावना है और सरकार तथा केडीबी की तरफ से तमाम व्यवस्थाएं और प्रबंध किए गए हैं। इस महोत्सव में संत सम्मेलन, 18 हजार विद्यार्थियों का वैश्विक गीता पाठ, अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार और मुख्य मंच के सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।

*कांग्रेस के पास न मुद्दा, न नीति और न कोई नेता*

एक प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास न कोई मुद्दा है, न कोई नीति और न ही कोई नेता है, इसलिए कांग्रेस अपनी हार का सारा जिम्मा ईवीएम मशीनों को देने का काम कर रही है। जबकि जहां से कांग्रेस को जीत हासिल हुई है, वहां पर यह मुद्दा नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव में झूठ और संविधान का सहारा लिया, लेकिन पूरी दुनिया के सामने कांग्रेस का झूठ बेनकाब हुआ और असली चेहरा नजर आ गया है। 

अब कांग्रेस के नेताओं को समझ लेना चाहिए कि लोग अब इस झूठ को स्वीकार नहीं करेंगे और वर्ष 2029 में फिर से केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार पूरे बहुमत के साथ बनेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रदेशव्यापी सदस्य अभियान एक माह पहले शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत प्रदेश में 50 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी बूथ लेवल के पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Ladwa , Kurukshetra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD