Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

शहीद विजय के गांव पूठर में बनेगा शहीद मुख्य द्वार व ई-लाइब्रेरी : कृष्ण लाल पंवार

कैबिनेट मंत्री ने की इसराना में सैनिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए 21 लाख रुपये के अनुदान की घोषणा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पानीपत , 01 Dec 2024

Last updated on: Dec 01, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने रविवार को जिला पानीपत में कारगिल शहीद हवलदार विजय के गांव पूठर में आयोजित सम्मान समारोह में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि शहीद हमारे लिए प्रेरणा है, हमें उनकी शहादत को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने गांव में शहीद के नाम से ई लाइब्रेरी बनवाने व शहीद के नाम से मुख्य द्वार बनवाने का भी आश्वासन दिया।

कैबिनेट मंत्री ने बलाना गांव की जमीन पर बनने वाले सैनिक भवन कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास भी किया। उन्होंने अपने ऐच्छिक कोष से 21 लाख रुपए सैनिक कॉम्प्लेक्स में सहयोग के रूप में प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में हर दसवां जवान हरियाणा का है। केंद्र सरकार ने वन रैंक वन पेंशन की मांग को पूरा करके सैनिकों का सम्मान किया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार शहीदों का सम्मान करती है। हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं तो इसके पीछे शहीदों की शहादत व देश के प्रति उनका समर्पण है। सरकार शहीदों के परिवार का विशेष ध्यान रखती है। सरकार शहीदों के परिवारजनों को एक करोड रुपए की राशि उन्हें सहायता राशि के रूप में प्रदान करती है और शहीद के परिजनों को नौकरी देने का प्रावधान भी केंद्र सरकार ने किया है।

कृष्ण  लाल पंवार ने कहा कि आने वाले समय में सरकार 2 लाख युवाओं को रोजगार देगी। प्रदेश के 1 हजार गांवों में ई-लाइब्रेरी की सुविधा प्रदान की जाएगी। युवाओं के लिए गांव में जिम खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि 6500 से ज्यादा गांव में महिलाओं के लिए सांस्कृतिक केंद्रों की शुरुआत राज्य सरकार करेगी जबकि 1000 संस्कृति केंद्र अगले साल तैयार होंगे। उनकी शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश की सभी फिरनियों को पक्का किया जाएगा व स्ट्रीट लाइट की विशेष व्यवस्था की जाएगी। 

गांव में मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जो कार्य शेष बचे हैं उनका पूरा करने के लिए सरकार  प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रदेश में पर्ची व खर्ची की बजाए काबिलियत पर जोर दिया जा रहा है, जिसके कारण आज हजारों बच्चे बगैर किसी सिफारिश के चयनित हो रहे हैं।  उन्होंने कहा कि प्रदेश के 19 हजार से ज्यादा तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी व ग्राम पंचायत द्वारा सौंपे गए मांग पत्र को पूरा करने का आश्वासन भी दिया।

 

Tags: Krishan Lal Panwar , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Panipat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD