Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने नया ट्यूबवेल लगाने का किया उद्घाटन

Dr. Ajay Gupta, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 30 Nov 2024

Last updated on: Nov 30, 2024, 00:00 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने भद्रकाली क्षेत्र में नया ट्यूबवेल लगाने का उद्घाटन किया। विधायक गुप्ता ने कहा कि भद्रकाली क्षेत्र के लोगों को पीने वाले पानी की कुछ  कमी आ रही थी। लोगों की समस्या को देखते हुए यहां पर ट्यूबवेल लगाने का उद्घाटन कर दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले 15 दिनों के भीतर ट्यूबवेल शुरू होने से इस क्षेत्र के सभी घरों में पीने का पानी पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों की सरकार है। लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका हल भी निकाला जा रहा है।

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के धन्यवाद ही है

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि वह धन्यवादी है पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के जब कभी भी केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की कोई भी मांग लेकर उनके पास जाते हैं तो उनकी मांग को पूरा किया जाता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास के बड़े प्रोजेक्ट भी शुरू किया जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि पहले से सफाई व्यवस्था को कुछ बेहतर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि शहर की सबसे महत्वपूर्ण समस्या भगतावाला कूड़े के डंप पर अगले सप्ताह बायोरेमेडीएशन होने का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ  शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में कूड़ा उठाने वाली नई गाड़ियां भी खरीदी जा रही है।

विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। विकास कार्य  करवाने पर फंड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों की उम्मीदो पर खरे उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को बिजली की सप्लाई लगातार मिल रही है और लोगों के घरों में बिजली का बिल भी जीरो आ रहा है। इसी तरह से मोहल्ला क्लिनिको में मुफ्त दवाई और टेस्ट हो रहे हैं। जिसका लोगों को लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

 

 

Tags: Dr. Ajay Gupta , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD