Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

गुरजीत सिंह औजला ने किया 9 करोड़ की सड़क का उद्घाटन

केंद्र से प्रोजेक्ट लाना और विकास करवाना उनकी जिम्मेदारी

Gurjeet Singh Aujla, Gurjit Singh Aujla, Punjab, Congress, Amritsar, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 30 Nov 2024

Last updated on: Nov 30, 2024, 00:00 IST

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आज मजीठा हल्के में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तकरीबन 9 किलोमीटर की 9 करोड़ 2 लाख 60 हजार रुप से बनने वाली सड़क का उद्घाटन किया। यह सड़क तलवंडी से हमजा रोड़ से मजीठा वाया बेगेवाल बनाई जा रही है।

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने बताया कि जब वह इस इलाके में आते थे तो हमेशा से इस सड़क को बनाने के लिए उनसे मांग की जाती थी जिसे उन्होंने पूरा करते हुए  आज इस सड़क का काम शुरु करवा दिया है और नवंबर में यह सड़क बनकर पूरी हो जाएगी। 

उन्होंने कहा कि वह हमेशा से यह कहते आए हैं कि केंद्र सरकार के जरिए करवाए जाने वाले कामों की जिम्मेदारी उनकी है इसके लिए वह हमेशा मौजूद हैं और जो काम राज्य सरकार के तहत आते हैं उनके लिए राज्य सरकार को अप्रोच करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस सड़क की निगरानी मंडी बोर्ड करेगा और उन्होंने सख्त शब्दों में ठेकेदार से कहा है कि यह सड़क बेहतरीन होनी चाहिए और एक रुपए का भी इसमें भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए। सांसद औजला ने कहा कि वह खुद इसकी समय समय पर जांच करवाते रहेंगे क्योंकि यह जनता का पैसा है और बिना किसी परेशानी के जनता तक पहुंचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उनके साथ कांग्रेस के सारे सीनियर लीडर्स मौजूद हैं और हमेशा से इस सड़क को बनाने के लिए चर्चा की जाती थी। इस दौरान वहां के लोगों की ओर से मांग की गई कि मजीठा हल्के की तकरीबन सभी सड़कें छोटी हैं जिस पर जबाव देते हुए सांसद औजला ने कहा कि उनके पास डिमांड आती है तो वह उस पर वर्कआउट करते हैं। 

और कई बार हल्का बड़ा होने के कारण डिमांड्स नहीं आती तो पेंडिंग काम की जानकारी नहीं मिल पाती। इसीलिए इस डिमांड के लिए वह  हल्के के एमएलए से विनती करते हैं कि इस मांग को स्वीकार करें और उन तक पहुंचाएं और वह प्रधानमंत्री सड़क ग्राम योजना के तहत इसे बनवाएंगे। 

उन्होंने कहा कि वह सभी लीडर्स से भी अपील करते हैं कि अपने इलाके के बारे में जो भी काम पेंडिंग पड़े हैं उनके बारे में उन्हें जानकारी दें और उसके बाद वह उनकी अपनी जिम्मेदारी है कि केंद्र सरकार से वह काम पूरा करवाएं और उसके लिए फंड्स लाएं। 

इस अवसर पर पूर्व देहाती प्रधान भगवंत पाल सिंह सच्चर, परमदीप सिंह पम्मा प्रधान मजीठा, जगदीप सिंह गोगा मजीठा, सरपंच रणदीप सिंह मरड़ी, सरपंच स्वर्ण सिंह काला रामदिवाली हिंदुआं, इकबाल सिंह बाठ भीलोवाल, सरपंच निशान सिंह, सरपंच लखविंदर सिहं बेगेवाल, मैंबर गुरजीत सिंह बिल्ला नाग कलां, साबका सरपंच सरदूल पाल कुल्लियां, ब्लाक प्रधान नवतेज सिंह सोहिया, नवदीप सिंह सोहना कांग्रेसी शहरी प्रधान मजीठा सहित अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Gurjeet Singh Aujla , Gurjit Singh Aujla , Punjab , Congress , Amritsar , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD