Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

निर्मला सीतारमण ने दरभंगा में क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम की अध्यक्षता की

क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के दौरान विभिन्न बैंकों द्वारा 49,137 लाभार्थियों को 1,388 करोड़ रुपये के ऋण दिए गए

Nirmala Sitharaman, Union Minister for Finance & Corporate Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party, Chirag Paswan, Samrat Choudhary, Union Minister of Food Processing Industries, Darbhanga, Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दरभंगा (बिहार) , 29 Nov 2024

Last updated on: Nov 29, 2024, 00:00 IST

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने आज बिहार के दरभंगा में क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान और बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने भी भाग लिया।

इस कार्यक्रम में सांसद श्री गोपाल जी ठाकुर, डॉ. धर्मशीला गुप्ता, श्री संजय कुमार झा व डॉ. अशोक कुमार यादव भी शामिल हुए थे; और नाबार्ड के अध्यक्ष श्री के.वी. शैजी; सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक श्री एम.वी. राव; सिडबी के मुख्य प्रबंध निदेशक श्री मनोज मित्तल; डीएफएस अपर सचिव श्री एम.पी. तंगिराला; तथा एसबीआई के उप प्रबंध निदेशक श्री सुरिंदर राणा भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री एम. नागराजू ने जिले में वित्तीय समावेशन पहल के तहत बैंकों द्वारा किए गए प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। श्रीमती निर्मला सीतारामन ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ लगभग 25 स्टालों का भी दौरा किया, जिनमें बैंकों और नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित उद्यमियों के विभिन्न स्थानीय उत्पाद व हस्तशिल्प प्रदर्शित किए गए थे।

ऋण आउटरीच कार्यक्रम के दौरान विभिन्न बैंकों द्वारा 49,137 लाभार्थियों को 1,388 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किये गये। केंद्रीय वित्त मंत्री ने गणमान्य नागरिकों को मैथिली और संस्कृत में संविधान की पांच-पांच प्रतियां भी वितरित कीं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने एक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई और सीएसआर गतिविधियों के तहत दिव्यांग व्यक्तियों को ट्राई साइकिल प्रदान की।

नाबार्ड ने विभिन्न ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के लिए 74 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर करने की घोषणा की। बैंकों और सिडबी ने भी स्कूलों, विशेषकर लड़कियों के स्कूलों में बुनियादी ढांचे की बेहतरी के लिए सीएसआर गतिविधियों के तहत सहायता स्वीकृत की।

श्री चिराग पासवान ने दरभंगा आने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री को धन्यवाद दिया और श्री सम्राट चौधरी ने क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान, वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने भारतीय स्टेट बैंक की पांच शाखाओं और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 25 बीसी मैक्स सेंटरों का भी उद्घाटन किया।

 

Tags: Nirmala Sitharaman , Union Minister for Finance & Corporate Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , Chirag Paswan , Samrat Choudhary , Union Minister of Food Processing Industries , Darbhanga , Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD