Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डिपो होल्डर्स का मार्जिन बढ़ कर मनी 8 साल बाद किया गया दोगुना : लाल चंद कटारुचक

14,000 से अधिक डिपो होल्डर्स को होगा लाभ

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Nov 2024

Last updated on: Nov 29, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार समाज के सभी वर्गों, खासकर खाद्य सुरक्षा से जुड़े वर्गों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में, पंजाब सरकार ने डिपो होल्डर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए गेहूं वितरण पर उनकी मार्जिन मनी को 8 साल बाद बढ़ाकर लगभग दोगुना कर दिया है। यह जानकारी आज यहां खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री श्री लाल चंद कटारुचक ने प्रेसवार्ता के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि 2016 में यह मार्जिन मनी 50 रुपये प्रति क्विंटल थी, जिसे अब बढ़ाकर 90 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी अप्रैल 2024 से लागू की गई है। इसके परिणामस्वरूप इस मद में 38.43 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। मंत्री ने आगे बताया कि इस कदम से प्रदेश के 14,400 राशन डिपो होल्डर्स को लाभ मिलेगा।

उदाहरण देते हुए मंत्री ने बताया कि अगर किसी डिपो होल्डर के पास 200 राशन कार्ड/800 लाभार्थी जुड़े हुए हैं और प्रत्येक लाभार्थी को प्रति माह 5 किलो गेहूं दिया जाता है, तो पहले उन्हें लगभग 2,000 रुपये मार्जिन मनी मिलती थी। लेकिन अब बढ़ोतरी के बाद उन्हें 3,600 रुपये प्रति माह तक मार्जिन मनी प्राप्त होगी।

पंजाब में नए राशन डिपो खोलने के मुद्दे पर बात करते हुए मंत्री ने बताया कि यह प्रक्रिया चल रही है और नए राशन डिपो के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2024 है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब में कुल 9,792 राशन डिपो खोले जाएंगे, जिनमें से 8,040 ग्रामीण क्षेत्रों में और 1,742 शहरी क्षेत्रों में कार्यशील होंगे। इस मौके पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव विकास गर्ग भी उपस्थित थे।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD