Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा चंडीगढ़ ने चलाया "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, वार्ड-29 में हुआ पौधारोपण नरेंद्र मोदी ने दमन में 2,970 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा चंडीगढ़ में खुशी की लहर गुलाब चंद कटारिया ने इंदिरा हॉलिडे होम, सेक्टर-24 की सुविधाओं का किया निरीक्षण राज्यपाल की घोषणा के अनुरूप मेधावी विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग पहल आयोजित हिंदी सिनेमा के दिग्गज फनकार राजेंद्र कृष्ण ने संगीत जगत को दिया नया आयाम मराठी मेरी पहचान है, लेकिन नई भाषाएं सीखना रोमांचित करता है : शरवरी भारतीय सिनेमा के सम्राट : 13 भाषाएं, 150 से ज्यादा फिल्में और गिनीज रिकॉर्ड फराह खान के घर गूंजा वाशु भगनानी विवाद, वरुण धवन के मजाक ने खींचा सबका ध्यान नरेन्द्र मोदी ने दमन में नमो अस्पताल का उद्घाटन किया फ्रेंच ओपन : अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फ्लेवियो कोबोली के बीच होगा पुरुष एकल का फाइनल दिल्ली सचिवालय से नई इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाई गई विश्व पर्यावरण दिवस पर असम ने रचा इतिहास, एक ही दिन में लगाए 1.02 करोड़ से अधिक पौधे नरेन्द्र मोदी ने दमन के नमो हवाई अड्डे पर आधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया नरेंद्र मोदी ने सूरत में बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, ग्रीन ग्रोथ को बढ़ावा दिया नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के हजीरा में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया नरेंद्र मोदी ने गुजरात के हजीरा स्थित एल एंड टी परिसर का दौरा किया योग हमारी सनातन संस्कृति का अनमोल उपहार है : नायब सिंह सैनी डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू में देश के सातवें क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का शुभारम्भ किया हरित क्रांति की तरह बागवानी एवं एग्री-बिजनेस क्रांति का अब नेतृत्व करेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिकों से एक पेड़ अवश्य लगाने की करी अपील

 

पिंजौर के यादविंद्र गार्डन को विरासत विवाह स्थल के रूप में किया गया पेश

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 28 Nov 2024

Last updated on: Nov 28, 2024, 00:00 IST

हरियाणा पर्यटन निगम लिमिटेड ने राजस्व बढ़ाने  के लिए पिंजौर के यादविंद्र गार्डन को एक विशेष विरासत विवाह स्थल के रूप में पेश किया है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य इस ऐतिहासिक स्थल की सुंदरता और सांस्कृतिक महत्व का उपयोग करना है, साथ ही इसके संसाधनों का सतत और लाभकारी उपयोग सुनिश्चित करना है।

*यादविंद्र गार्डनः इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य का मेल*

हरियाणा पर्यटन निगम लिमिटेड के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुगल काल की भव्यता के प्रतीक यादविन्द्र गार्डन, शिवालिक की तलहटी में स्थित है, जो इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है। चार महीने के पायलट प्रोजेक्ट के तहत, यह स्थल विवाह समारोहों के लिए खोला जाएगा, जिसमें इसके आकर्षक लॉन, विरासत संरचनाएं, फव्वारे, पर्याप्त पार्किंग, और मनोरम दृश्य उपलब्ध कराए जाएंगे।

*विवाह समारोह के लिए किराए की संरचना*

उन्होंने बताया कि इस स्थल पर विवाह समारोह के लिए पूरे गार्डन का 10 लाख रूपये किराया और लागू कर प्रति समारोह, जबकि जल महल, मंच और सभा स्थल के लिए 6 लाख रूपये किराया और लागू कर प्रति समारोह है। इसके अलावा, रंग महल से जल महल और मंच क्षेत्र के लिए 8 लाख रूपये किराया और लागू कर प्रति समारोह है। इसके अतिरिक्त, यादविंद्र गार्डन में 20 सुंदरता से डिजाइन किए गए कमरे और सूट्स हैं, जिनमें प्रसिद्ध रंग महल और शीश महल शामिल हैं। इनके किराए 2,339 से लेकर 6,000 रूपये प्रति रात तक हैं।

*विरासत को सुरक्षित रखने के लिए नियम और शर्तें*

उन्होंने बताया कि हरियाणा पर्यटन ने आयोजन के दौरान गार्डन की विरासत को सुरक्षित रखने के लिए सख्त दिशा-निर्देश तैयार किए हैं। अस्थायी सजावट गार्डन की सौंदर्यात्मकता के अनुरूप होनी चाहिए और एचटीसी प्रबंधन से पूर्व स्वीकृत होनी चाहिए, पर्यावरण मानकों का पालन सुनिश्चित करना, कचरे का उचित प्रबंधन और पटाखों का सीमित उपयोग करना आवश्यक है। 

इसके अतिरिक्त, भीड़ प्रबंधन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था आवश्यक होगी।  स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से पर्याप्त पार्किंग की सुविधा आवश्यकता अनुसार वैलेट पार्किंग की व्यवस्था की जा सकती है। आयोजकों को कैटरिंग के लिए रसोई क्षेत्र उपलब्ध कराया जाएगा और अन्य व्यवस्थाएं प्रबंधन से अनुमोदित करवानी होगी।

*पायलट प्रोजेक्ट मूल्यांकन*

उन्होंने बताया कि इस पहल की व्यवहार्यता और राजस्व क्षमता का मूल्यांकन पायलट अवधि के दौरान किया जाएगा। एचटीसी इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि इस स्थल की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक अखंडता संरक्षित रहे, साथ ही इसे एक प्रीमियम विवाह स्थल के रूप में प्रस्तुत किया जाए। यह कदम न केवल वित्तीय घाटे को कम करने की दिशा में है, बल्कि हरियाणा पर्यटन की विरासत स्थलों को अभिनव तरीकों से बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। आयोजनकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे प्रचार सामग्री में एचटीसी का लोगो और ब्रांडिंग शामिल करें, ताकि इस स्थल के ऐतिहासिक महत्व को उजागर किया जा सके।

 

Tags: Haryana Tourism Corporation Ltd. , Yadavindra Gardens Pinjore , Pinjore , Premier Heritage Wedding Destination , Haryana Tourism

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD