Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

पिंजौर, मोरनी में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 92 करोड़ रुपए : डॉ अरविंद शर्मा

32वें मैंगो मेले के समापन में पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा व आरती सिंह राव

Dr Arvind Kumar Sharma, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Arti Singh Rao, Shyam Singh Rana, Pinjore
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पिंजौर , 06 Jul 2025

Last updated on: Jul 08, 2025, 10:52 IST

हरियाणा के सहकारिता,  विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा पर्यटन क्षेत्र में सभी संभावनाओं पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यादवेन्द्र गार्डन, पिंजौर व टिक्कर ताल, मोरनी में पर्यटन विकास के लिए 92 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिससे इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी होगी। उन्होंने अगले साल मैंगो मेले को और भव्य बनाने की भी घोषणा की।

रविवार को पिंजौर में 32वें मैंगो मेले के समापन अवसर पर मुख्यातिथि विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा व विशिष्ट अतिथि आरती सिंह राव पहुंचे और आम प्रदर्शनी का अवलोकन किया। दोनों कैबिनेट मंत्री मोदी आम व नायब आम देकर हतप्रभ रह गए। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या उपरांत अपने संबोधन में विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि तीन दिवसीय 32वां मैंगो मेले में इस बार रिकार्डतोड़ अढ़ाई लाख पर्यटकों की भीड़ पहुंची और पहली बार आम प्रशंसको के लिए लगाए गए बिक्री स्टाल पर आम उत्पादकों को 25 लाख रुपए की बिक्री हुई। 

उन्होंने कहा कि हम जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करते हुए मैंगो मेले के दिनों में बढ़ोतरी करने और विलुप्त होती जा रही आम प्रजातियों को बचा रहे किसानों के प्रोत्साहन के लिए योजना बनाने की मांग की जाएगी। पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि यादवेन्द्र गार्डन, पिंजौर व टिक्कर ताल, मोरनी को स्वदर्शन 2.0 योजना के तहत 92 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जाएगा, ताकि इस इलाके में पर्यटकों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी की जा सके। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने बॉलीवुड गायक विपुल मेहता के साथ 'मैं जट यमला-पगला दीवाना' गाया और आए हुए पर्यटकों का मन मोह लिया।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा को 32वें मैंगो मेले में उमड़ी रिकार्डतोड़ भीड़ के लिए बधाई देते हुए कहा कि यादवेन्द्र गार्डन, पिंजौर में बीते 3 दिन में वैभवता के साथ प्राकृतिक सौंदर्यता के बीच देशभर के आम उत्पादकों को एक शानदार मंच मिला है। उन्होंने कहा कि यह मेला परंपराओं को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाने और एकता, समृद्धि को बढ़ाने वाला है। 

प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में किसानों को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के बेहतरीन कदम उठाए गए हैं। कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद से लेकर नकदी फसलों को बेहतर भाव दिलाने में हरियाणा की भाजपा सरकार अन्य राज्यों के लिए उदाहरण पेश कर रही है।

32वें मैंगो मेले में कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के नेतृत्व में पर्यटन विभाग द्वारा उनके विधानसभा क्षेत्र में इतना शानदार आयोजन किया है, इसके लिए वो बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि कालका इलाके की मिट्टी की सौंधी खुशबू और मेहनतकश किसानों के लिए यह इलाका एक बेहतरीन मंच है, जो उनकी आम की किस्मों को न केवल लोकप्रियता देता है, बल्कि बिक्री के लिए भी अच्छे अवसर उपलब्ध करवाता है। 

विधायक शक्तिरानी शर्मा ने पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा से कहा कि कालका इलाके में यादवेन्द्र गार्डन, पिंजौर व टिक्कर ताल, मोरनी को बड़े स्तर पर विकसित किया जाए।इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, एचपीएससी सदस्य अमरनाथ सौदा, ओमप्रकाश देवीनगर वाइस चेयरपर्सन शिवालिक बोर्ड, पर्यटन विभाग के एमडी डॉ शालीन, जीएम आशुतोष राजन, बागवानी विभाग के निदेशक अर्जुन सिंह सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय मित्तल सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Arti Singh Rao , Shyam Singh Rana , Pinjore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD