Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जिला लाहौल स्पिति की 20 पंचायतें टीबी मुक्त - राहुल कुमार

स्वस्थ्य खण्ड़ गौधंला की 15 पंचायतों के प्रधानों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

Rahul Kumar,DC Lahaul & Spiti,Deputy Commissioner DC Lahaul & Spiti,Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलंग , 26 Nov 2024

Last updated on: Nov 26, 2024, 00:00 IST

जनजातीय जिला लाहौल एंव स्पिति के स्वास्थ्य खण्ड गौंधला की 15 टीबी मुक्त पंचायतों के प्रधानों को आज उपायुक्त लाहौल एंव स्पिति राहुल कुमार ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा यह जिला के लिए गर्व की बात है कि कुल 45 पंचायतों में से 20 पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं जिसमें स्वस्थ्य खण्ड़ गौधला की 15 और स्वास्थ्य खण्ड काजा की 05 पंचायतें शामिल हैं जोकि राज्य में सबसे अधिक लगभग 45 प्रतिशत है और यह उपलब्धि ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व स्वास्थ्य विभाग के अथक प्रयासों से संभव हो पाई है। 

उन्होंने कहा कि अभी जिला को इस दिशा में और कार्य करने की आवश्यकता है ताकि बाकि पंचायतों को भी टीबी मुक्त किया जा सके और लाहौल स्पिति को टीबी मुक्त जिला बनाया जा सके। इस अवसर पर उपायुक्त ने ग्राम पंचायत रानिका, सिस्सू, तांदी, तिंदी, गोरहमा, गौशाल, जोबरंग, खंगसर, मंडग्रां, मूरिंग,  नालदा, सलग्रांव, शांशा, तिंगरेट, यूरनाथ के प्रधानों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर टीबी मुक्त हुई सभी ग्राम पंचायत के प्रधानों ने जिला में एक्टिव टीबी मरीजो की मदद करने के लिए स्वेच्छा से निक्षय मित्र बनने की सहमति प्रकट की और इस दिशा में स्वस्थ्य विभाग के साथ मिलकर अन्य पंचायतों को भी टीबी मुक्त करने के लिए कार्य करने का प्रण लिया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल ने बताया कि 07 दिसम्बर 2024 से पूरे जिला में 100 दिन का एक विशेष अभियान प्रारंभ किया जाएगा जिसमें गांव गांव जाकर स्क्रीनिंग की जाएगी और संभावित टीबी के मरीजों का पता लगाया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य चिक्त्सिा अधिकारी डा.रोशन लाल, खण्ड विकास अधिकारी केलंग डा.विवेक गुलेरिया जिला टीबी अधिकारी डा. जगदीश चंद सहित टीबी मुक्त हुई पंचायतों के प्रधान उपस्थित रहे।

 

Tags: Rahul Kumar , DC Lahaul & Spiti , Deputy Commissioner DC Lahaul & Spiti , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD