Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मोहाली की दो लड़कियों का एयर फोर्स अकादमी के लिए चयन; जनवरी से शुरू होगी ट्रेनिंग

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेट्स को भारतीय वायु सेना में उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

Mai Bhago Armed Forces Preparatory Institute, Air Force Academy,Lady Cadet Charanpreet Kaur, Lady Cadet Mahak, S.A.S. Nagar, S.A.S. Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 26 Nov 2024

Last updated on: Nov 26, 2024, 00:00 IST

पंजाब में लड़कियों को सशक्त बनाने के अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुए, माई भागो आर्म्ड फोर्सेस प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स, एसएएस नगर (मोहाली) की दो महिला कैडेट्स, चरनप्रीत कौर और महक, का प्रतिष्ठित एयर फोर्स अकादमी, डुंडीगल में प्री-कमीशन ट्रेनिंग के लिए चयन हुआ है। इनकी ट्रेनिंग जनवरी 2025 से शुरू होगी।

कुराली (एसएएस नगर) की रहने वाली महिला कैडेट चरनप्रीत कौर के पिता हरमिंदर सिंह बनवैत एक प्राइवेट कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम करते हैं। एसएएस नगर की रहने वाली महक के पिता अनिल कुमार दहिया एक सरकारी अध्यापक हैं। 192 लड़कियों की मेरिट सूची में चरनप्रीत कौर ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) चौथा और महक ने 23वां रैंक हासिल किया है।

पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने दोनों महिला कैडेट्स को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता निश्चित रूप से पंजाब की अन्य लड़कियों को भी रक्षा सेवाओं में कमीशन प्राप्त अधिकारी के रूप में देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पिछले वर्ष माई भागो एएफपीआई में लड़कियों के लिए एनडीए प्रिपरेटरी विंग शुरू करने की अनुमति दी थी। इस संस्थान की चार अन्य महिला कैडेट्स ने एनडीए प्रवेश परीक्षा पास कर ली है और अब वे एसएसबी स्क्रीनिंग की तैयारी कर रही हैं।

माई भागो एएफपीआई के निदेशक मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू एवीएसएम (सेवानिवृत्त) ने एयर फोर्स अकादमी के लिए महिला कैडेट्स के चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस उपलब्धि से राज्य की अन्य लड़कियों को भी विभिन्न सशस्त्र बलों की प्री-कमीशन ट्रेनिंग अकादमियों में जाने के लिए प्रोत्साहन एवं प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने इन महिला कैडेट्स को भारतीय वायु सेना में उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

 

Tags: Mai Bhago Armed Forces Preparatory Institute , Air Force Academy , Lady Cadet Charanpreet Kaur , Lady Cadet Mahak , S.A.S. Nagar , S.A.S. Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD