विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने शहर के वार्ड नंबर 27, मोहल्ला न्यू दीप नगर में 35 लाख रुपए की लागत से बनने वाले ट्यूबवेल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह ट्यूबवेल क्षेत्रवासियों की पानी की समस्या को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विधायक जिंपा ने बताया कि क्षेत्र से ट्यूबवेल की मांग आई थी, जिसके बाद आवश्यक मंजूरी मिलने पर इस कार्य को शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक नागरिक को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि इस ट्यूबवेल प्रोजेक्ट से क्षेत्र में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और लोगों को राहत मिलेगी। विधायक जिंपा ने ट्यूबवेल प्रोजेक्ट के लिए भूमि दान करने वाले नंबरदार अवतार सिंह धामी की सराहना करते हुए कहा कि समाज कल्याण के कार्यों में योगदान देने वाले ऐसे व्यक्तियों की भूमिका बुनियादी ढांचे के विकास में हमेशा प्रशंसनीय रहती है।
क्षेत्रवासियों ने विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी मेहनत के कारण वार्ड में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है। इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, कुलविंदर सिंह हुंदल, पार्षद जसवंत काला, प्रीतम दास, रविंदर लोहिया, राजिंदर मल्ली, ओ.पी. लूथरा, रविंदर रतन, तीर्थ राम, हंस राज, लाल सिंह, सुदेश रानी, एस.एस. बाजवा, जोगिंदर, कृष्ण लाल, दलबीर कौर सहित अन्य मोहल्ला निवासी भी उपस्थित थे।