Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

देहरा में चल रहे 300 करोड़ के विकास कार्य, बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र : कमलेश ठाकुर

Kamlesh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

काँगड़ा , 25 Nov 2024

Last updated on: Nov 25, 2024, 00:00 IST

आगामी कुछ वर्षों में देहरा प्रदेश के सबसे विकसित विधानसभा क्षत्रों में से एक होगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यक्तिगत रूप से देहरा से संबंधित विकासात्मक परियोजनाओं की मॉनिटरिंग कर अधिकारियों से समय-समय पर इसकी रिपोर्ट ले रहे हैं। 

देहरा निर्वाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनखंडी और कल्लर में आज सोमवार को स्थानीय जनता से संवाद स्थापित करते हुए विधायक कमलेश ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि देहरा विधानसभा उपचुनावों में क्षेत्र की जनता ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर विश्वास जताते हुए उन्हें विधायक चुनकर भेजा था।

उन्होंने कहा कि उपचुनावों के बाद मात्र 6 महीने के भीतर देहरा में लगभग 300 करोड़ रूपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए सरकार ने रिकार्ड समय में यहां बड़ी परियोजनाओं पर काम शुरु किया है। 

देहरा में सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन विकास से संबंधित महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को अमली जामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी परियोजनाओं के अलावा रोजमर्रा से जुड़ी लोगों की जरूरतों पर भी सरकार पूरा ध्यान दे रही है।

क्षेत्र के प्रवास के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा बनखंडी में पीएचसी के भवन की मांग पर उन्होंने इसके लिए फंड उपलब्ध करवाने कर बात कही। उन्होंने कहा कि हरिपुर में 33 के.वी सब स्टेशन स्थापित हो गया है जिसका कनेक्शन बनखंडी को दिया जाएगा और फिर पंचायत में बिजली से संबंधित भी कोई समस्या नहीं रहेगी। 

उन्होंने मयोल पंचायत के श्मशान घाट के लिए दो महीने के अंदर पानी का कनेक्शन उपलब्ध करवाने के निर्देश जल शक्ति विभाग को दिए। विधायक ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि मार्च 2025 तक देहरा की हर पंचायत में 5 से 7 लाख के कार्य धरातल में शुरू हो जाएं।

इस दौरान विधायक ने बनखंडी और कल्लर पंचायत में जनसमस्याओं को सुनते हुए मौके पर अधिकतम का निवारण किया। प्रधान ग्राम पंचायत बनखंडी विजय कुमार ने विधायक का पंचायत में पधारने पर बगलामुखी माता की चुनरी और फोटो भेंट करके स्वागत किया। 

इसके उपरांत विधायक ने माता बगलामुखी मंदिर में माथा भी टेका। इस अवसर पर तहसीलदार हरिपुर सुरेश कुमार, डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश वालिया, कार्यकारी अभियंता जल शक्ति विभाग अनीश ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत बनखंडी विजय कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत कल्लर सुरेंद्र पराशर, पंचायत सदस्य नीलम कुमार, राज कुमार, जोगिंदर सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा, इंद्रजीत सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Kamlesh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD