Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

किसान समृद्ध होगा, तभी देश भी समृद्ध होगा : गौरव गौतम

खेल राज्य मंत्री ने किया चीनी मिल पलवल के पिराई सत्र 2024-25 का शुभारंभ

Gaurav Gautam, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Palwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Nov 2024

Last updated on: Nov 24, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता, खेल एवं कानून और विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को दी पलवल सहकारी चीनी मिल के 41वें गन्ना पिराई सत्र 2024-25 का शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ होडल के विधायक श्री हरिंद्र सिंह भी उपस्थित थे। चीनी मिल में सबसे पहले ट्रैक्टर ट्राली लेकर गन्ना लाने वाले दीघोट के किसान वीरेंद्र और हसनपुर के किसान तोतीराम को सम्मानित भी किया।

श्री गौरव गौतम ने मिल प्रबंधन अधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि किसान देश की रीढ की हड्डी है। किसानों के बिना देश तरक्की के पथ पर अग्रसर नहीं हो सकता। जब किसान समृद्ध होगा, तभी देश भी समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अनुसार देश में चार जाति नामत: किसान, गरीब, युवा और महिला हैं। 

इनका विकास होगा तभी देश का विकास होगा। खेल राज्य मंत्री ने मिल के अधिकारियों और गन्ना किसानों से चीनी मिल को चलाने में अपना भरपूर सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि मिल प्रबंधन के द्वारा यहां आने वाले किसानों के भोजन की सुविधा के लिए अटल कैंटीन चलाई हुई है, जिसमें मात्र 10 रुपए पर भोजन उपलब्ध है। 

इसके अलावा किसानों के लिए विश्राम गृह, पीने के पानी, शौचालय, एलईडी टीवी, क्षेत्र में गन्ना की पैदावार अधिक बढाने के लिए गांवों में किसानों के बीच जाकर अधिक से अधिक जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि पलवल मिल से चीनी का आयात अधिक हो और किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो सके।

 

Tags: Gaurav Gautam , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Palwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD