Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

गुरुग्राम में जल भराव की नहीं होने देंगे समस्या : मुख्य सचिव विवेक जोशी

Vivek Joshi, Dr. Vivek Joshi, Chief Secretary Haryana, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुडग़ांव , 24 Nov 2024

Last updated on: Nov 24, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्य सचिव श्री विवेक जोशी गुरुवार को गुरुग्राम में विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए शहर में मौजूद रहे। उन्होंने जीएमडीए, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। मुख्य सचिव ने कहा कि गुरुग्राम किसी अन्य शहर से अलग है। यहां सिटिजन काफी सजग है। 

इस दौरान उन्होंने लगभग तीन घंटे बैक-टू-बैक अलग-अलग विभागों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य रूप से गुरुग्राम में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव, पेयजल व्यव्स्था, स्वच्छता पर मंथन किया गया। मुख्य सचिव श्री विवेक जोशी ने जीएमडीए के अधिकारियों संग गुरुग्राम में जलभराव, पेयजल व्यवस्था, सड़क व्यवस्था, शहर की परिवहन व्यवस्था, विभिन्न प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए जमीन की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर मुख्य रूप से चर्चा की। 

इस दौरान जीएमडीएम के सीईओ श्री ए. श्रीनिवास ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुग्राम में मुख्य सड़कों का मरम्मत कार्य जीएमडीए अगले छह माह में पूरा कर लेगा। इसके अलावा अगले वर्ष जीएमडीए की बस सेवा में नई बसें शामिल की जाएंगी। ऐसे में यह ध्यान रखा जाएगा कि आम नागरिकों को बेहतर परिवहन सेवा मिले और कनेक्टिविटी की सुविधा मिले। 

उन्होंने कहा कि शहर में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से निपटने के लिए पायलट प्रोजेक्ट पर स्टडी भी की जा रही है। नरसिंहपुर, खांडसा, राजीव चौक, इफको चौक, एंबियंस माल आदि स्थानों पर होने वाले जलभराव को रोकने की कार्य-योजना के बारे में विस्तार से बताया। नगर निगम आयुक्त श्री अशोक गर्ग ने बताया कि बंधवाड़ी में 14 लाख टन कचरे से ऊर्जा उत्पादन के लिए तीन टेंडर लगाए जाने हैं। 

मुख्य सचिव श्री विवेक जोशी ने कहा कि टेंडर की नियम-शर्तें सोच समझ कर तय की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि टैक्स रिकवरी के लिए मकान के किरायेदार व मालिक दोनों को मैसेज भेजा जाए। गुरुग्राम के उपायुक्त श्री अजय कुमार ने बताया कि आरडब्ल्यूए, आम नागरिकों की समस्याओं पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों के माध्यम से जनशिकायतों का सजगता से समाधान करवाया जा रहा ता है।

 

Tags: Vivek Joshi , Dr. Vivek Joshi , Chief Secretary Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD