Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ईशांक कुमार बने विजेता

चुनाव पर्यवेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी ने सौंपा प्रमाण पत्र

Ishank Kumar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Chabbewal Assembly
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 23 Nov 2024

Last updated on: Nov 23, 2024, 00:00 IST

विधानसभा क्षेत्र 044- चब्बेवाल के उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को हुए मतदान की आज यहां व्यवस्थित ढंग से गिनती पूरी हुई, जिसमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. ईशांक कुमार सबसे अधिक 51,904 वोट लेकर विजेता रहे।

स्थानीय रयात-बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत कुल 15 राउंड में वोटों की गिनती शुरू हुई। गिनती पूरी होने के बाद चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक आईएएस अधिकारी तपस कुमार बागची, डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल और रिटर्निंग ऑफिसर राहुल चाबा ने विजेता उम्मीदवार डॉ. ईशांक कुमार को प्रमाण पत्र सौंपा।

रिटर्निंग अधिकारी राहुल चाबा ने बताया कि डॉ. ईशांक कुमार को कुल 51,904 वोट मिले, जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार रणजीत कुमार को 23,214, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सोहन सिंह ठंडल को 8,692 वोट प्राप्त हुए। 

इसके अलावा समाज भलाई मोर्चा के उम्मीदवार दविंदर कुमार सरोआ को 307, निर्दलीय उम्मीदवार दविंदर सिंह घेड़ा को 226, निर्दलीय उम्मीदवार रोहित कुमार टिंकू को 176 और नोटा को 884 वोट मिले। गौरतलब है कि चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र में 20 नवंबर को हुए मतदान के दौरान 53.43 प्रतिशत मतदान हुआ था।

 

Tags: Ishank Kumar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Chabbewal Assembly

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD