Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डा. विवेक जोशी ने की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Nov 2024

Last updated on: Nov 21, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्य सचिव डा. विवेक जोशी ने प्रदेश में में चल रही 58,274 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश की 9 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। आज यहां राज्य स्तरीय बैठक में परियोजना निगरानी समूह (पीएमजी) में सूचीबद्ध परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने संबंधित उपायुक्तों तथा बिजली, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें), भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।

विभिन्न जिलों के उपायुक्त वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। मुख्य सचिव ने इन सभी परियोजनाओं में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और संबंधित उपायुक्तों को निर्धारित समय सीमा के भीतर लंबित मुद्दों को हल करने के निर्देश दिए। दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे परियोजना की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव डाॅ. विवेक जोशी ने कैथल जिला प्रशासन को कलायत के खरक पांडवा गांव में 30 मीटर पट्टी का कब्जे की प्रक्रिया दिसंबर के अंत तक पूरी करने के निर्देश दिए। हरियाणा में चार लेन की इस ग्रीनफील्ड परियोजना का क्रियान्वयन भारतमाला परियोजना के तहत किया जा रहा है।

मुख्य सचिव ने डीएनडी-फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाईपास केएमपी  लिंक से जेवर हवाई अड्डे तक ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के निर्माण की भी समीक्षा की और फरीदाबाद के जिला प्रशासन को एक महीने के भीतर सभी बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए ताकि परियोजना को तेजी से पूरा किया जा सके। इस परियोजना के पूरा होने के बाद, दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम से आगरा और उससे आगे जाने वाले यातायात के लिए यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।

बैठक में सोनीपत में 150 बिस्तर वाले ईएसआईसी अस्पताल के लिए भूमि आवंटन के मुद्दे की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव डाॅ. विवेक जोशी ने जिला प्रशासन को  हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के साथ चर्चा करके जल्द से जल्द उपयुक्त भूमि खोजने के निर्देश दिए। हिसार में 100 बिस्तर वाले ईएसआई अस्पताल के निर्माण के संबंध में, मुख्य सचिव को बताया गया कि अस्पताल की स्थापना के लिए भूमि आवंटन का पत्र संबंधित प्राधिकरण को भेज दिया गया है।

रेवाड़ी जिले के माजरा में एम्स के निर्माण के लिए आवंटित भूमि पर कुछ  अतिक्रमण से जुड़े मुद्दे के संबंध में, सम्बन्धित जिला उपायुक्त ने बैठक में बताया कि रेलवे ने 15 दिनों के भीतर अतिक्रमण हटवाने का आश्वासन दिया है। डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक ने मुख्य सचिव को माजरी एम्स परिसर से गुजरने वाले बिजली के खंभों और लाइनों को एक महीने के भीतर स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया।  

ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के सम्बन्ध में यमुनानगर के उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि भूमि मुआवजे का मुद्दा जल्द से जल्द हल कर लिया जाएगा। हिसार में अवाडा-आदमपुर सौर ऊर्जा परियोजना के निर्माण के सम्बन्ध में मुख्य सचिव को अवगत करवाया गया कि ग्रिड कनेक्टिविटी के परिवर्तन का मुद्दा एक महीने के भीतर हल हो जाएगा। इसी प्रकार, बैठक में राजस्थान में एसईजेड से बिजली निकासी के लिए सम्प्रेषण प्रणाली सुदृढ़ीकरण योजना और अंबाला में 100-बिस्तर वाले ईएसआईसी अस्पताल के निर्माण की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

बैठक में डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. मीणा, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक श्री चंद्रशेखर खरे, समन्वय एवं सतर्कता विभाग की विशेष सचिव श्रीमती प्रियंका सोनी और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Vivek Joshi , Chief Secretary , Chief Secretary Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD