Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पीएसडीएम द्वारा स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र की मांग को पूरा करने के लिए बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के साथ समझौता

प्रति वर्ष 200 युवाओं को हेल्थ स्किल डेवलपमेंट कोर्स में दी जाएगी ट्रेनिंग: अमन अरोड़ा

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Nov 2024

Last updated on: Nov 20, 2024, 00:00 IST

स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करके राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता को और मजबूत करने के उद्देश्य से, पंजाब स्किल डेवलपमेंट मिशन (पीएसडीएम) ने प्रति वर्ष कम से कम 200 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण देने के लिए बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बीएफयूएचएस) के साथ समझौता किया है। इसके अतिरिक्त, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के सहयोग से फरीदकोट में हेल्थ स्किल डेवलपमेंट सेंटर में एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी स्थापित किया जाएगा।

पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा और विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती जसप्रीत तलवार की उपस्थिति में इस समझौते पर पीएसडीएम की मिशन डायरेक्टर मिस अमृत सिंह और बीएफयूएचएस के उपकुलपति डॉ. राजीव सूद ने हस्ताक्षर किए।

इस समझौते के लिए दोनों पक्षों को बधाई देते हुए श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इस समझौते के तहत होम हेल्थ एड, ऑपरेटिंग थिएटर टेक्नीशियन, इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (बेसिक), जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, डेंटल असिस्टेंट, प्लास्टर तकनीक, ऑर्थोपेडिक टेक्नीशियन, सीटी और एमआरआई जैसे कौशल विकास प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम कराए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र की मांग को पूरा करने के लिए पंजाब के युवाओं को आवश्यक कौशल से लैस करना एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने वेतनयुक्त रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उत्पन्न करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया और युवाओं को सम्मानजनक आजीविका कमाने के साथ-साथ रोजगार सृजन के लिए नए प्रयासों की खोज करने के लिए प्रोत्साहित किया।

मिशन डायरेक्टर अमृत सिंह ने कहा कि पीएसडीएम फंडिंग, मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने के साथ-साथ उम्मीदवारों की भर्ती में सहयोग करेगा और इस कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से लागू करने की निगरानी करेगा। बीएफयूएचएस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रबंधन के साथ-साथ उम्मीदवारों को प्रशिक्षण और प्लेसमेंट की सुविधा प्रदान करेगा। 

यह साझेदारी पंजाब के युवाओं को रोजगार प्रदान करने और स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र को और मजबूत करने के लिए पीएसडीएम और बीएफयूएचएस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD